छतरपुर

खजुराहो के लिए राहत भरी खबर: गर्मियों में भी जारी रहेगी हवाई सेवा, 21 अप्रेल से हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी इंडिगो

इस वर्ष गर्मियों के मौसम में भी खजुराहो से दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं संचालित रहेंगी। इंडिगो एयरलाइंस अपनी 180 सीटर एयरबस के माध्यम से 21 अप्रेल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
खजुराहो एयरपोर्ट

180 सीटर एयरबस से जुड़ी रहेगी दिल्ली-खजुराहो की कनेक्टिविटी,29 मार्च से 20 अप्रेल तक सेवाओं पर रहेगा ब्रेक

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय और देश की राजधानी से इसकी कनेक्टिविटी को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस वर्ष गर्मियों के मौसम में भी खजुराहो से दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं संचालित रहेंगी। इंडिगो एयरलाइंस अपनी 180 सीटर एयरबस के माध्यम से 21 अप्रेल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

उड़ानों का नया शेड्यूल

खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने बाताया कि इंडिगो की हवाई सेवा को एप्रूवल दिया गया है। ये सेवा 21 अप्रेल से 30 जून तक प्रभावी रहेगी। उड़ानों का समय और दिन निम्नानुसार तय किए गए हैं। यह सेवा मुख्य रूप से खजुराहो-दिल्ली और दिल्ली-खजुराहो रूट पर उपलब्ध रहेगी।

संचालन के दिन: सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और शनिवार)।

खजुराहो आगमन: दोपहर 12:15 बजे

दिल्ली रवानगी: दोपहर 12:45 बजे

29 मार्च से 20 अप्रेल तक अस्थाई विराम

गौरतलब है कि इंडिगो की वर्तमान सेवाएं (दिल्ली-खजुराहो-बनारस) आगामी 28 मार्च को समाप्त हो रही हैं। इसके बाद 29 मार्च से 20 अप्रेल के बीच खजुराहो से हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस अंतराल के बाद ही नया ग्रीष्मकालीन शेड्यूल लागू होगा। निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी अक्टूबर माह (विंटर शेड्यूल) से इंडिगो की सेवाएं पूर्व की तरह प्रतिदिन संचालित होने लगेंगी।

Published on:
27 Feb 2026 10:59 am
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापित ग्राम डुगरिया में ग्रामीणों ने दिखाई सहमति, मुआवजे के बाद स्वेच्छा से हटाए गए 14 मकान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निर्देश: छतरपुर मेडिकल कॉलेज में डीन और प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी,जिला अस्पताल होगा अटैच

छतरपुर में किसान राहत राशि का महाघोटाला, विधानसभा में गूंजी अपात्रों को भुगतान की गूंज, राजस्व मंत्री ने स्वीकारी गड़बड़ी पर तहसीलदारों ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, इसलिए अटकी कार्रवाई

बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेगा लघु, एमएसएमई का इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को मिलेगा 80 लाख का बूस्ट

MP में नई रेलवे लाइन का काम शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर