छतरपुर

‘पत्नी बेवफा थी, बच्चे मेरे नहीं हैं….’, आरोपी पति ने कागज पर लिखी अपनी बात, छतरपुर पुलिस जांच में जुटी

Husband-wife dispute: छतरपुर में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पति ने कागज पर अपना पक्ष लिखा, जिसमें पत्नी और बच्चों को लेकर कई आरोप लगाए हैं।
2 min read
Sep 01, 2026
Chhatarpur Husband-wife dispute
Husband-wife dispute: कागज पर अपना पक्ष लिखता हुआ आरोपी पति (फोटो सोर्स- Patrika-Enhanced by Chatgpt)

Chhatarpur Husband wife dispute: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बंसिया थाना क्षेत्र के नेहरा ग्राम पंचायत अंतर्गत मोती पुरवा गांव में पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह और पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। विवाद में महिला नही बच सकी और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान मोती पुरवा निवासी सियाप्यारी के रूप में हुई है। वहीं, उसका पति राजा बाबू केवट (30 वर्ष) ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती है जहां, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है।

मायके से घर लेकर आया था, रात में हुआ विवाद

परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, राजा बाबू की शादी करीब 13 साल पहले पन्ना जिले के मुहाना गांव निवासी सियाप्यारी के साथ हुई थी। रविवार को राजा बाबू अपनी ससुराल मुहाना गया था और पत्नी को विदा कराकर वापस अपने गांव मोती पुरवा लाया था। रविवार रात घर पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी स्थिति नहीं बच सकी।

घटना के बाद पति भी मिला घायल

परिजनों के अनुसार, इस घटना में पति भी गंभीर रूप से घायल मिला था। घर से आवाजें आने के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां महिला और उसका पति गंभीर अवस्था में मिले। परिजनों ने घायल राजा बाबू को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका उपचार जारी है।

आरोपी पति ने कागज पर लिखकर बताया अपना पक्ष

गर्दन में चोट के कारण राजा बाबू पुलिस से बातचीत नहीं कर पा रहा था। उसने पेन और कागज मांगकर लिखकर अपना पक्ष रखा। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए लिखा - उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी। राजा बाबू ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध थे। राजा बाबू ने लिखित बयान में आरोप लगाया कि- उनके तीन बच्चे उसके नहीं हैं, फिर भी वह उनका पालन-पोषण कर रहा था। आरोपी ने पत्नी पर उसके खिलाफ साजिश करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने उसके लिखित बयान को जांच का हिस्सा बनाया है और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बंसिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल से जरुरी शाक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह से जुड़ा नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा कागज पर लिखे गए आरोपों की सत्यता और वारदात के अन्य सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। एएसपी आदित्य पटले ने बताया कि दंपति लेबर के रूप में देहरादून में काम करते थे। इनका पारिवारिक विवाद था। मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जांच की जा रही है।

Updated on:
01 Sept 2026 10:35 am
Published on:
01 Sept 2026 10:35 am
Also Read
View All
ड्रग इंस्पेक्टर की मेहरबानी से फल-फूल रहा नशीली दवाओं का कारोबार, 1 साल की गड़बड़ी की जांच के आदेश

Chhatarpur news: आभा आईडी से जुड़ेगा मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड, डॉक्टरों को मिलेंगे टैबलेट

पानी बर्बादी, बिल में देरी या अवैध कनेक्शन पर अब कड़ा एक्शन, जानें एमपी में ग्रामीण नल-जल योजना के नए नियम

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रहा सिटी फॉरेस्ट, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

70 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी विश्वविद्यालय को नहीं मिला एक भी भवन, कागजों में तैयार लेकिन धरातल पर अधूरा पड़ा एमसीबीयू का नया कैंपस