छतरपुर

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को सड़क पर डंडे से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

- कलयुगी बेटे की करतूत- बुजुर्ग मां को बीच सड़क पर पीटा- लाठी से बेरहमी से की पिटाई- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
2 min read
News
कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को सड़क पर डंडे से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव में कलयुगी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग मां की लाठी से बेरहमी के साथ पीटने का मामला सामने आया है। इस हैरान कर देने वाली वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाला हर एक शख्स मां पर हो रहे इस इस अत्याचार को देखकर सिहर उठा। फिलहाल, मामला सामने आने के बाद गौरिहार थाना पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

आपको बता दें कि, ये दिल दहला देने वाली घटना गौरिहार थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले खड्डी गांव की है। सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, किस तरह युवक बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला पर लाठियां भांज रहा है। बताया जा रहा है कि, इतनी बेरहमी से पिटाई करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि उसी बुजुर्ग महिला की संतान है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यही नहीं, जब उसकी मां लाठियों के प्रहार से अपने आप को बचाने के लिए भागने का प्रयास करती है तो कलयुगी बेटा उसके पीछे दौड़कर लाठी से हमला करता है, जिससे अनियंत्रित होकर वो सड़क किनारे स्थित नाली पर जा गिरती है। फिर भी बेरहम औलाद जमीन पर पड़ी दर्द से कराहती मां पर एक के बाद एक लाठियां भांजता जाता है। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे पकड़ कर ले जाते हैं। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


अबतक दर्ज नहीं हुई शिकायत

वहीं, मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि, गौरिहार थाने से मामले की जानकारी ली गई है। हालांकि, अबतक इस मामले में किसी भी पक्ष से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। एसपी सांघी ने कहा कि, इस तरह बुजुर्ग मां के साथ बेटे द्वारा लाठियों से हमला करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। थाना प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं। गौरिहार थाना प्रभारी टीम बनाकर गांव पहुंचेगी। इसके बाद मामले की पड़ताल के अनुसार संबंधित शख्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Jun 2023 09:11 pm
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, छतरपुर के 54 गांवों से ली जाएगी जमीन

केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर के 54 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में जमीन की नपाई के लिए निविदा जारी

छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज