कौटिल्य एकेडमी ने दी अपहर्ता को शरण

पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर अपहर्ता को किया गिरफ्त लड़की को चंगुल से छुड़ाया

less than 1 minute read
Jul 26, 2017
Kautilya harboring hijackers Academy Girl
Kautilya harboring hijackers Academy Girl
छतरपुर. शहर में संचालित कौटिल्य एकेडमी में दो माह से एक लड़की को अपहरण कर रखा गया था। बताया जाता है कि इसी एकेडमी में इंदौर के एक शिक्षक ने देवास से लड़की का अपहरण किया था। इसके बाद लड़की के परिजनों को अपहर्ता के छतरपुर में होने की जानकारी लगी तो छतरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।

कौटिल्य एकेडमी के शिक्षक इमरान खान ने दो माह पूर्व देवास जिले से अपहरण किया। इसके बाद आरोपी ने छतरपुर की कौटिल्य एकेडमी में रह रहा था। कोतवाली पुलिस ने संस्था पर छापामार कर हिरासत में लिया था। पुलिस के साथ लड़की के माता-पिता भी साथ। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक इमरान खान व लड़की को पुलिस के साथ देवास रवाना कर दिया है।

Published on:
26 Jul 2017 03:11 pm