27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा विराट कोहली-क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, वेलिंगटन में लिख दिया नया इतिहास

Abhishek Sharma T20 Hundred: वेलिंगटन में मंगलवार को अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया, जो उनके इटरनेशनल टी20 करियर का चौथा शतक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:50 PM IST

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (फोटो- BCCI)

Abhishek Sharma in India vs New Zealand 2026: वेलिंगटन में मंगलवार को अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़ दिया और 38 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए। इस शतक से न सिर्फ उन्होंने टीम इंडिया के लिए 199 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया, बल्कि कई दिग्गजों के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया। यह T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का चौथा शतक है और इस तरह उन्होंने सूर्यकुमार यादव और फिल साल्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

रोहित के नाम 5 शतक

सूर्यकुमार यादव और फिल साल्ट ने मेंस T20 इंटरनेशनल में चार-चार शतक लगाए हैं। अब अभिषेक सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंचने से सिर्फ दो शतक दूर हैं। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा ने मेंस T20 इंटरनेशनल में 5-5 शतक लगाए हैं।

इसके अलावा, उन्होंने T20 क्रिकेट का यह 11वां शतक जड़ दिया और विराट कोहली के 10 शतकों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि मेंस T20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 10 शतकीय पारियां खेली थीं। अब यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है, जिनके नाम 11 शतक हो गए हैं।

गेल का भी टूट गया महारिकॉर्ड

इसके अलावा, अभिषेक शर्मा फुल मेंबर्स टीम की तरफ से खेलने वाले पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 या 10 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा तीन बार किया है। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच भी यह कारनामा दो बार कर चुके हैं।

घर से बाहर पारी में सबसे ज्यादा छक्के

भारतीय बल्लेबाज के तौर पर विदेशी सरजमीं पर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है। यह रिकॉर्ड पहले तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने जोहानेसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2024 में 10 छक्के लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने आज वेलिंगटन में 11 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। हालांकि, अपने घर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम ही है, जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में 13 छक्के लगाए थे।