छतरपुर

मौत का लाइव वीडियो! लवकुशनगर में रील बनाने के बाद युवक ने तोड़ा दम

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ आखिरी सफर छतरपुर. सोशल मीडिया पर रील बनाने का जानलेवा शौक आज एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ गया। छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरद्वार गांव में एक 28 वर्षीय युवक मुकुंद यादव की बीते रोज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से ठीक पहले युवक ने […]
2 min read
Mar 07, 2026
मृतक युवक बालमुकुंद
मृतक युवक बालमुकुंद

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ आखिरी सफर

छतरपुर. सोशल मीडिया पर रील बनाने का जानलेवा शौक आज एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ गया। छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरद्वार गांव में एक 28 वर्षीय युवक मुकुंद यादव की बीते रोज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से ठीक पहले युवक ने अपनी इंस्टाग्राम रील पर एक वीडियो साझा किया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रील में दिखा मौत का सामान

वायरल वीडियो में युवक हाथ में जहर की पुड़िया लिए बुंदेली गीत पर झूमता नजर आ रहा है। यह रील देखने में जितनी सामान्य लग रही थी, उसका अंजाम उतना ही खौफनाक निकला। गुरुवार दोपहर को युवक अचानक घर से लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

पहाड़ी पर अचेत मिला मुकुंद

खोजबीन के दौरान गांव के पास झूमर हार स्थित पहाड़ी पर एक चरवाहे ने मुकुंद को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल लवकुशनगर के स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही मुकुंद ने दम तोड़ दिया।

भाई का बयान: समझ नहीं आ रहा आखिर क्यों?

मृतक के भाई आंचल यादव ने बताया भाई ने अपने इंस्टाग्राम पर यह रील डाली है। जब हम पहाड़ी पर पहुंचे, तो उसके पास वही जहर की पुड़िया पड़ी मिली थी जो वीडियो में दिख रही है। वह अविवाहित था और उसका किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। हम खुद हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

नशे की हालत में सेवन की आशंका

प्रारंभिक तौर पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा। हालांकि, परिजनों ने शुरुआत में मौत को लेकर संदेह जताया था, लेकिन रील के सामने आने से पुलिस अब इसे रील के चक्कर में उठाया गया घातक कदम मानकर भी जांच कर रही है।

Published on:
07 Mar 2026 05:30 pm
Also Read
View All
छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज

छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए