छतरपुर

श्मशान में रखी थीं अस्थियां और नाच रही थी ‘सुंदर लड़की’

mp news: ये तो हद हो गई, रील बनाने के लिए श्मशान को भी नहीं छोड़ा, लड़की ने अस्थियों के पास डांस कर बनाई रील..।

less than 1 minute read
Jan 22, 2025

mp news: सोशल मीडिया रील्स के प्रति युवाओं की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। भीड़ भाड़ वाली जगह हो या फिर सड़क, मंदिर हो या फिर मकान की छत, जंगल हो या कोई टूरिस्ट स्पॉट हर जगह इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए युवाओं को आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक लड़की की श्मशान घाट में अस्थियों के इर्द गिर्द लव सॉन्ग पर डांस करते बनाई गई रील जमकर वायरल हो रही है।

देखें वीडियो-

श्मशान में बनाई रील

वायरल रील में लड़की श्मशान में लव सॉन्ग पर डांस करते दिख रही है ये रील तेजी से वायरल हो रही है। रील में लड़की श्मशान घाट में साड़ी में अस्थियों के पास डांस करती दिख रही है। गाना है तेरे लिए सजती संवरती हूं लव तुझे लव मैं करती हूं। डांस करते हुए लड़की अस्थियों की तरफ इशारा करते हुए गाना गा रही है। ये रील जिसने भी देखी वो इसे देखकर हैरान है और इस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

श्मशान घाट पर अस्थियों के आसपास लव सॉन्ग पर डांस करने वाली ये लड़की कौन है ये फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर उसकी ये रील तेजी से वायरल हो रही है। रील पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने तो ये तक लिखा है कि मरने के बाद भी ये चैन नहीं लेने दे रही हैं।

Updated on:
23 Jan 2025 06:13 pm
Published on:
22 Jan 2025 06:18 pm
Also Read
View All
पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

8 साल बाद फिर 47 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का पारा: अब फिर अंगारों सी तपिश से लोग बेहाल, इस साल पहली बार लू का रेड अलर्ट

छतरपुर के ग्रामीण इलाकों में गहराया भीषण जलसंकट: नल-जल योजनाएं बनीं शो-पीस, सूखे हैंडपंपों के कारण 2 किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण