छतरपुर

एमपी में 7 दिनों के अंदर उखड़ गई सड़क, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बनाई गई एक सड़क भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई। सड़क का निर्माण 20 लाख रूपए की लागत से हुआ था।
less than 1 minute read
Apr 12, 2025
chhatarpur news

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। जहां छतरपुर में 20 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई सड़क में एक हफ्ते के अंदर की दरारें आ गई हैं। जिसको लेकर कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल, सीसी रोड में सीमेंट कम होने के कारण गिट्टी बाहर निकल आई है।

दरअसल, वार्ड 23 की शंकर नगर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से नई सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। जिसे बनाने में प्रशासन को लगभग 20 लाख रुपए का खर्च आया था। ये सड़क गॉड बाबा चौराहे से एसवीएन स्कूल तक बनाई गई, लेकिन एक हफ्ते में ही सड़क की स्थिति खराब हो गई। जिसमें ठेकेदार और इंजीनियर की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

इधर मामला सामने आते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जांच के आदेश दे दिए है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं नगरपालिक के इंजीनियर अंकित अरजरिया ने बताया कि इसमें पड़ी दरारें पिन होल की हैं। इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।

Published on:
12 Apr 2025 02:58 pm
Also Read
View All
छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज

छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए