छतरपुर

शादी समारोह में भरभराकर गिरी छत, मच गई चीख-पुकार

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां छत के गिरने से दो बच्चे घायल हो गए।
less than 1 minute read
Apr 12, 2025
chhatarpur news

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटरा गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे दो मासूम घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, शनिवार को घर में बेटी की शादी थी। मंडप सजाने का काम चल रहा था। वहीं पर बच्चे खेल रहे थे। अचानक छत गिरने से भरभराकर दीवार टूट गई। जिससे हादसे में 3 साल मासूम बच्चा और 6 साल की बच्ची घायल हो गए। जब दोनों बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान छज्जा नीचे गिर गया।

अस्पताल में इलाज जारी


सभी घायलों को कोगौरिहार अस्पताल में लाया गया है। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एंबुलेंस न होने के कारण बच्चों को किराए की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बच्चों के सिर, नाक और प्राइवेट पार्ट में चोटें आईं हैं।

Updated on:
12 Apr 2025 04:32 pm
Published on:
12 Apr 2025 04:09 pm
Also Read
View All
छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज

छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए