छतरपुर

दो दिन बाद घर में बजनी थी खुशियों की शहनाई, पसर गया मातम

MP News: बहन की शादी से दो दिन पहले भाई की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...।

2 min read
Nov 27, 2025
बहन की शादी से दो दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र पांचाल पिता जयनारायण विश्वकर्मा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नरेंद्र उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर में फर्नीचर और एल्युमिनियम फिटिंग का काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे नरेंद्र एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने बताया कि 29 नवंबर को नरेंद्र की बहन की शादी थी।

ये भी पढ़ें

होटल में महिला मित्र के साथ रुके मैनेजर ने रात में पी शराब और फिर….

सड़क हादसे में युवक की मौत

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे नरेंद्र अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP 16 MV 1796) से मऊरानीपुर से घर लौट रहा था। MP–UP सीमा के पास सौरा ढाबा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसा यूपी सीमा के निकट होने के कारण महोबकंठ थाना पुलिस ने उसे गंभीर हालत में हरपालपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान नरेंद्र की हालत लगातार बिगड़ती गई। परिजनों का आरोप है कि उसे नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किए जाने के बजाय यूपी सौरा चौकी पुलिस ने पनवाड़ी भेज दिया, जिससे इलाज में अनावश्यक देरी हुई। उनका कहना है कि यदि समय पर बेहतर उपचार मिल जाता, तो नरेंद्र की जान बच सकती थी।

29 नवंबर को थी बहन की शादी

परिजनों ने बताया कि देर रात तक नरेंद्र का फोन बंद मिलने पर उन्होंने तलाश शुरू की तो हादसे की जानकारी मिली। परिजन बृजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि नरेंद्र घर का इकलौता बेटा था और 29 नवंबर को उसकी बहन की शादी थी। शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रस्में शुरू होने वाली थीं। बहन की शादी से ठीक दो दिन पहले भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जिस घर में खुशियों की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें

एमपी में 60 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था बाबू, EOW की बड़ी कार्रवाई

Published on:
27 Nov 2025 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर