छतरपुर

Pandit Dhirendra Shastri: मुंबई के ‘पर्ची वाले’ डॉक्टर करेंगे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का इलाज

Pandit Dhirendra Shastri: बीते दिनों पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की पर्ची बनाने वाले डॉक्टर से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने की बात, बागेश्वर धाम आने का दिया न्यौता...।
2 min read
Jul 23, 2024
bageshwar dham pandit dhirendra shastri

Pandit Dhirendra Shastri: मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पर्चा बनाकर चर्चा में आए मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का न्यौता दिया गया है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने डॉक्टर अशोक कुमार से लाइव बात कर उन्हें बागेश्वर धाम आने का न्यौता दिया है। डॉ. अशोक कुमार ने भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बालों का इलाज करने के लिए बागेश्वर धाम आकर सलाह देने की बात कही है।

'पर्ची वाले' डॉक्टर करेंगे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का इलाज

बीते दिनों मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बालों की बीमारी को लेकर एक पर्चा बनाया था और इसके बाद वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। जिसके बाद गुरु पूर्णिमा पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री व डॉ. अशोक सिन्हा के बीच लाइव बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने डॉ. अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि हम डॉ. अशोक सिन्हा के ज्ञान का स्वागत करते हैं और उनसे बालों की बीमारी को लेकर गहराई से चर्चा करेंगे।


पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के झड़ रहे हैं बाल

डॉक्टर अशोक सिन्हा ने भी पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के आश्रम आने के निमंत्रण को स्वीकार किया है उन्होंने कहा है कि आश्रम में जाकर उनसे मिलने में खुशी होगी । साथ ही वन टू वन मिलकर उन्हें उके बालों की स्थिति व समस्या को लेकर मैं सही सलाह दे पाऊंगा। बता दें कि डॉ. अशोक सिन्हा ने बीते दिनों पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के झड़ते बालों की समस्या बताते हुए एक पर्चा बनाया था और इसके बाद ही वो काफी चर्चाओं में रहे हैं।

Updated on:
23 Jul 2024 04:27 pm
Published on:
23 Jul 2024 04:26 pm
Also Read
View All
तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?

छतरपुर में यातायात पुलिस की मुहिम लाई रंग: 6 महीनों में सड़क हादसों और मौतों में आई 30% की बड़ी कमी, सुधारे गए ब्लैक स्पॉट्स

फंदे पर लटकी मिली छतरपुर की लेडी कलाकार, आखिरी बार साथी से 38 मिनट की वीडियो कॉल

9वीं व 11वीं की किताबों का टोटा, एआई विषय तो जोड़ा पर सिलेबस गायब; निजी प्रकाशकों की चांदी, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

महाराजपुर-गढ़ीमलहरा जलावर्धन योजना: अधिकारियों की सुस्ती से करोड़ों का प्रोजेक्ट ठप, इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लगी रोक