छतरपुर

‘एमपी-यूपी’ को कनेक्ट करने के लिए चलेगी नई ट्रेन, लगेंगे 20 कोच

Indian Railways: जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इसमें 18 स्लीपर कोच और 2 एसएलआर (गार्ड व लगेज) कोच शामिल हैं।

2 min read
Mar 16, 2026
Indian Railways (Photo Source - Patrika)

Indian Railways: भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छतरपुर से कानपुर के मध्य नई इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, बल्कि हमीरपुर जिले के सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र के यात्रियों के लिए कानपुर की राह अब और भी सुगम हो गई है।

अभी तक सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र के यात्रियों को कानपुर जाने के लिए सीमित रेल सेवाओं या सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था। इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुरू होने से अब व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प मिल गया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है, क्योंकि यह ट्रेन कम समय में और आरामदायक तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘1938’ अवैध कॉलोनियां चिन्हित, ‘145’ की रजिस्ट्री पर लगी रोक

इन स्टेशनों में रुकेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन छतरपुर से चलकर खजुराहो, महोबा के रास्ते सुमेरपुर और मौदहा स्टेशनों पर रुकते हुए कानपुर पहुंचेगी। इन दोनों प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिए जाने से क्षेत्रीय यात्रियों को अब लंबी प्रतीक्षा या डग्गामार वाहनों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से महाराजा छत्रसाल स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या (स्पेशल) का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसमें कुल 20 कोच लगाए गए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इसमें 18 स्लीपर कोच और 2 एसएलआर (गार्ड व लगेज) कोच शामिल हैं। चूंकि यह अनारक्षित ट्रेन है, इसलिए यात्री स्टेशन से टिकट लेकर इसमें सफर कर सकेंगे। फिलहाल यह ट्रेन एक फेरे के लिए संचालित की जा रही है। कानपुर एक बड़ा व्यापारिक और मेडिकल हब है। इस ट्रेन के माध्यम से मौदहा और सुमेरपुर के लोग सुबह जाकर शाम तक अपना काम निपटाकर वापस लौट सकेंगे। इससे क्षेत्र के व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी और मरीजों को भी बेहतर इलाज के लिए कानपुर जाने में आसानी होगी।

ये रहेगी समय-सारणी

यह ट्रेन शुक्रवार रात 10:00 बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी। हमीरपुर रोड: रात 11:21 बजे पहुंचेगी। महोबा जंक्शन: देर रात 2:45 बजे आगमन। खजुराहो: सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी। छतरपुर: सुबह 6:00 बजे अपने अंतिम गंतव्य पर पहुंचेगी। वापसी शनिवार को छतरपुर से प्रस्थान: शाम 5:30 बजे खजुराहो: शाम 6:30 बजे। महोबा: रात 8:50 बजे। हमीरपुर रोड: रात 11:05 बजे। कानपुर सेंट्रल: रात 2:15 बजे।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
16 Mar 2026 03:14 pm
Also Read
View All
बेजुबानों के प्रति दया का भाव सिखा रही सार्थक प्रयास समिति, पक्षियों की प्यास बुझाने निःशुल्क बांट रहे मिट्टी के सकोरे

जमीन खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी रोकने के लिए बना वेब जीआइएस पोर्टल खुद बना धोखा

बदहाली में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधिकांश में संसाधनों की कमी, कहीं दवा की कमी, तो कहीं भवन निर्माण में विलंब, स्वास्थ्य सेवाएं अटकी

नौकरी बचाने की जंग: छतरपुर जिले के 3100 शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा, नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

31 मार्च के बाद डबल हो जाएगा आपका प्रॉपर्टी टैक्स, नगरपालिका की 50% छिपी हुई छूट होने जा रही है खत्म

अगली खबर