छतरपुर

MP में अब भी बन सकता है साइंटिस्ट, देना होगी ये परीक्षा, छात्रों के लिए बड़ा मौका

MP News: उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए अब ऐसे छात्र भी एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश ले सकेंगे, जिन्होंने स्नातक में बायोटेक्नोलॉजी नहीं पढ़ी है।
2 min read
Feb 14, 2026
non biotech students can now apply for msc biotechnology in Maharaja Chhatrasal University mp news
non biotech students can now apply for msc biotechnology (फोटो- Freepik)

MP News:छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Maharaja Chhatrasal Bundelkhand University) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर प्रवेश पात्रता परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने शासन के निर्देशानुसार उन विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर प्रदान किया है, जिन्होंने स्नातक (बीएससी) स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी (M.Sc Biotechnology) को मुख्य (मेजर) या गौण (माइनर) विषय के रूप में नहीं पढ़ा है। अब ऐसे प्रतिभावान छात्र भी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकेंगे।

पहले भी हो चुकी है ऐसी परीक्षा

विभागाध्यक्ष डॉ. केके गंगेले ने बताया कि विषय परिवर्तन की यह पहल अत्यंत सफल रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सत्र 2025-26 के वे 21 छात्र है, जिन्होंने बिना
बायोटेक्नोलॉजी बैकग्राउंड के साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश लिया था। वर्तमान में ये सभी छात्र अत्यंत समर्पण और जुनून के साथ विभाग में अध्ययन कर रहे है। यह सफलता उन नए आवेदकों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो आधुनिक विज्ञान और शोध के क्षेत्र में पहचान बनाना चाहते हैं।

वेबसाइट पर पाठ्यक्रम उपलब्ध

मीडिया प्रभारी एनके पटेल ने बताया कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रवेश परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम (सिलेबस) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सिलेबस सेक्शन में जाकर पीजी एलिजिबिलिटी एग्जाम विकल्प के माध्यम से बायोटेक्नोलॉजी का पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

पात्रता परीक्षा संपन्न होने के बाद सफल विद्यार्थियों की एक वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी। इसके पश्चात एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाते हुए छात्रों को उनकी मेरिट के आधार पर एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से जिले और आसपास के क्षेत्रों के उन छात्रों को लाभ होगा जो स्नातक के बाद आधुनिक तकनीक और जीव विज्ञान के इस उभरते क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

ऐसे रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन की अवधिः 16 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक।
  • परीक्षा की तिथि व स्थानः 29 मार्च 2026 (रविवार), विश्वविद्यालय परिसर।
  • परीक्षा का स्वरूपः कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • नकारात्मक अंकन: परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • आवेदन शुल्कः सामान्य वर्ग के लिए 500 एवं आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए। (MP News)
Updated on:
14 Feb 2026 12:46 am
Published on:
14 Feb 2026 12:46 am
Also Read
View All
आबादी के आंकड़ों में भारी भिन्नता से छतरपुर नगर निगम के गठन पर संकट: 20 गांवों को मिलाकर 3.62 लाख की जनसंख्या का था खाका

केन-बेतवा जुड़ाव में विभागीय सुस्ती उजागर: छह हजार हेक्टेयर पन्ना बाघ अभयारण्य की जमीन का हस्तांतरण नहीं करा पाए अधिकारी, बांध निर्माण अटका

14.70 करोड़ की सांसद निधि में से खर्च हुए मात्र 29.3 प्रतिशत, 241 स्वीकृत कार्यों में से केवल 6 पूरे, 10.39 करोड़ बेकार पड़े

2026 की जनगणना रिपोर्ट ने उड़ाए होश; करोड़ों खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण! कागजों पर 2019 में ही शौच मुक्त हुआ छतरपुर, पर हकीकत अगल

तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?