छतरपुर

ब्रिटिश संसद में गूंजा ‘जय श्रीराम’, हनुमान चालीसा का भी हुआ पाठ

Pandit Dhirendra Shastri: ब्रिटेन की संसद में सनातन की गूंज पहुंची। एक ओर जय श्रीराम का उद्घोष तो दूसरी ओर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

less than 1 minute read
Jul 22, 2025
Pandit Dhirendra Shastri in British Parliament
Pandit Dhirendra Shastri in British Parliament (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Pandit Dhirendra Shastri: ब्रिटेन की संसद में सनातन की गूंज पहुंची। एक ओर जय श्रीराम का उद्घोष तो दूसरी ओर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। दरअसल, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री(Pandit Dhirendra Shastri) लंदन यात्रा पर हैं। उनकी हनुमंत कथा का लाभ लेने श्रद्धालु जुट रहे हैं। इस दौरान ब्रिटिश संसद में शास्त्री का सम्मान किया गया। सांसदों और सनातनियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ब्रिटिश संसद में ऐसा पहली बार हुआ।

जय श्रीराम से संबोधन

ब्रिटिश सांसद(British Parliament) बॉब ब्लैकमैन ने संबोधन जय श्रीराम से किया। फिर सभी ने जयकारे लगाए। शास्त्री के कार्यों की उन्होंने सराहना की। भारत व यूके की मित्रता पर जोर दिया। वे दो देशों की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।

20 दिवसीय विदेश यात्रा

Jai Shri Ram echoed in British Parliament (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

जानकारी के मुताबिक, पं. धीरेंद्र शास्त्री 20 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। वे 22 जुलाई तक लंदन में रहेंगे। इसके बाद 24 से 28 जुलाई तक ओमान और 29 से 31 जुलाई तक दुबई में हनुमंत कथा करेंगे। अगस्त में वे भारत लौट आएंगे।

Published on:
22 Jul 2025 08:51 am
Also Read
View All
छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए

अब गंभीर मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत, छतरपुर जिला अस्पताल की 5 मंजिला सुपर स्पेशल क्रिटिकल केयर यूनिट में इसी सप्ताह से मरीजों को मिलेगा

राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट