छतरपुर

लॉकडाउन में 90 फीसदी कम हो गई पेट्रोल-डीजल की खपत

लॉकडाउन में 90 फीसदी कम हो गई पेट्रोल-डीजल की खपत

less than 1 minute read
Apr 07, 2020
petrol-diesel-consumption-reduced-by-90-percent-in-lockdown
petrol-diesel-consumption-reduced-by-90-percent-in-lockdown

छतरपुर. लॉकडाउन के दौरान शहर और पूरे जिले में वाहनों के न चलने से पेट्रोल-डीजल की खपत काफी कम हो गई है। इससे वायु प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी होने से आबोहवा में भी सुधार हुआ है। वही लॉकडाउन के कारण सड़क हादसों का ग्राफ भी डाउन हो गया है। लॉकडाउन के बाद से शहर और जिले के सभी हाइवे और अन्य सड़कें सूनी पड़ी हैं। वाहनों की आवाजाही थमी हुई है, जिससे पेट्रोल-डीजल की खपत में करीब 90 फीसदी कमी आ गई है। लॉकडाउन के कारण ट्रक, ट्रॉला, बस, ट्रैक्टर, लोडर वाहन, ऑटो, कार, बाइक, स्कूटी सहित अन्य सभी वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। केवल जरूरी वाहन ही चल रहे हैं, जिससे पेट्रोल डीजल की खपत भी गिरी है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर जहां लॉकडाउन के पहले वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई देती थीं, वहीं लॉकडाउन के बाद से सुबह से शाम तक सन्नाटा ही पसरा रहता है।
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लाखों रुपये का कारोबार जाम हो गया है। डीजल व पेट्रोल की खपत में काफी कमी आने से स्टॉक कई दिनों तक चल जाता है। बाहर से भी पेट्रोल-डीजल टैंकरों को पहले की तुलना में काफी कम संख्या में मंगवाया जा रहा है।

Updated on:
07 Apr 2020 12:40 pm
Published on:
07 Apr 2020 01:45 pm
Also Read
View All
आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि कंपनी’ को बड़ा झटका, दलिया लैब टेस्ट में फेल, छतरपुर ADM कोर्ट ने ठोका जुर्माना