छतरपुर

5 साल का प्रेम और बागेश्वर धाम में समलैंगिकों ने रचा ली शादी, परिजनों के हंगामे का VIDEO Viral

Same Sex Marriage: मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया चौंकाने वाला मामला, विवाह बंधन में बंधा 5 साल का प्यार, बागेश्वर धाम में हुई समलैंगिक शादी

2 min read
Jan 15, 2026
Same Sex Marriage in Bageshwar dham: (photo: Patrika)

Same Sex Marriage: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह रचा लिया। दोनों युवतियों के बीच 5 साल से चल रही प्रेम कहानी इस मोड़ पर आएगी लेकिन इस प्रेम कहानी के बाद परिवार के विरोध ने थाने में हंगामे की स्थितियां बना दी। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती की मां उसकी जमकर पिटाई करती नजर आ रही है। लेकिन वो टस से मस नहीं हुईं। उसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने में सुरक्षित बैठा लिया।

ये भी पढ़ें

65 करोड़ का आउटसोर्स कर्मी टेंडर रद्द, बड़ा एक्शन

सिविल थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं दोनों युवतियां

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय अंजली रैकवार और 21 वर्षीय मोहिनी कुशवाहा के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। अंजली का कहना है कि दोनों ने 12 जनवरी को बागेश्वर धाम जाकर आपसी सहमति से विवाह कर लिया और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

Same Sex Marriage in Bageshwar Dham (photo: Viral Video on FB)

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पिता नेे

वहीं जब इस शादी की जानकारी मोहिनी के परिजनों को हुई, तो वे इस रिश्ते से बेहद नाराज हो गए। परिजनों ने पहले मोहिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बाद में जब दोनों युवतियां थाने पहुंचीं, तो मोहिनी के परिजन भी वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश की।

थाने में जमकर हुआ हंगामा

इस दौरान थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और नौबत ये आई कि हंगामा हो शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवतियों को थाने के अंदर सुरक्षित रखा और परिजनों से शांति के लिए समझाइश की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। भारत में समलैंगिक संबंधों को व्यक्तिगत स्वतंत्रता के तहत मान्यता है, लेकिन समलैंगिक विवाह को अभी पूर्ण कानूनी मान्यता नहीं मिली है।

बता दें कि एमपी में समलैंगिक विवाह का यह पहला या नया मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी स्थितियों में परिवार को यह समझ नहीं आता कि इस रिश्ते को अपनाया कैसे जाए?

ये भी पढ़ें

वसूली का रास्ता साफ… अब 70 हजार लोगों से निगम वसूलेगा करोड़ों रुपए

Updated on:
15 Jan 2026 12:48 pm
Published on:
15 Jan 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर