
snake in cabbage chhatarpur viral video food safety
Snake in Cabbage: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक बेहद चौंकाने और अलर्ट करने वाली खबर सामने आई है। यहां घर में सब्जी काटते वक्त पत्ता गोभी में छोटा सांप निकला है। सब्जी काट रही महिला ने जैसे ही पत्ता गोभी में छोटे सांप को देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर परिवार के दूसरे सदस्य किचन में पहुंचे। आसपास के लोग भी जमा हो गए और उन्हीं में से किसी ने पत्ता गोभी में निकले सांप का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया। पत्ता गोभी में निकले सांप का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-
छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 8 के कछियाना मोहल्ले में रहने वाले शिवम नामदेव के घर पर पत्ता गोभी में छोटा सांप निकला है। शिवम नामदेव ने बताया कि उनकी बुआ माया नामदेव घर में सब्जी बनाने क लिए पत्ता गोभी काट रही थीं। जैसे ही उन्होंने पत्ता गोभी को बीच से काटा तो उसके अंदर से अचानक एक छोटा सांप निकला। सांप को देखते ही बुआ की चीख निकल पड़ी और वो सांप-सांप चिल्लाने लगीं। बुआ की आवाज सुनकर मैं और परिवार के सदस्य किचन में पहुंचे तो पत्ता गोभी में सांप को देखा। आसपड़ोस के लोग भी पत्ता गोभी में सांप निकलने की बात का पता चलते ही घर में जमा हो गए और इसी दौरान किसी ने पत्ता गोभी में निकले छोटे सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पत्ता गोभी में छोटा सांप निकलने की घटना ने इलाके के लोगों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों ने बताया कि खासकर पत्तेदार सब्जियां खरीदते वक्त उन्हें अच्छे से जांचना चाहिए। घर लाने के बाद इन सब्जियों को अच्छे से बारीकी से देखते हुए धोना व काटना चाहिए और फिर पकाना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक पत्तेदार सब्जियों में भंडारण या फिर खेत में छोटे जीव घुस जाते हैं इस पत्ता गोभी में भी ऐसा ही हुआ होगा। राहत की बात ये है कि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बता दें कि घरों के अलावा पत्ता गोभी फास्ट फूड में भी बड़ी मात्रा में उपयोग की जाती है। बाजार में मिलने वाले लगभग सभी फास्ट फूड चाउमीन, मंचूरियन, नूडल्स, एगरोल इत्यादि में पत्ता गोभी का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। ऐसे में पत्ता गोभी का इस्तेमाल करने वाले भी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
Published on:
18 Apr 2026 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
