18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में फ्लड लाइटों का काम अंतिम चरण में, अब दूधिया रोशनी में चौके-छक्के लगाएंगे खिलाड़ी

70 लाख रुपए की लागत से आधुनिक फ्लड लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है। चार पोलों पर 500 वॉट क्षमता वाली कुल 160 आधुनिक फ्लड लाइटें स्थापित की जा रही हैं।

2 min read
Google source verification
stedium

नौगांव स्टेडियम

नौगांव और आसपास के क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर का ऐतिहासिक राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस नजर आएगा। यहां लगभग 70 लाख रुपए की लागत से आधुनिक फ्लड लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही स्टेडियम दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा और यहां बड़े स्तर के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट्स का रास्ता साफ हो जाएगा।

70 लाख का बजट और 160 हाई पावर लाइटें

स्टेडियम के कायाकल्प के लिए करीब 70 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इस परियोजना के तहत मैदान के चारों कोनों पर गगनचुंबी पोल खड़े किए गए हैं। इन चार पोलों पर 500 वॉट क्षमता वाली कुल 160 आधुनिक फ्लड लाइटें स्थापित की जा रही हैं। कानपुर की एक विशेषज्ञ कंपनी द्वारा मशीनों और कारीगरों की मदद से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, पोल खड़े करने का काम पूरा हो चुका है और अगले एक-दो दिनों में लाइटों की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी।


नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा


क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह इस पूरे प्रोजेक्ट की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्लड लाइटों की स्थापना के तुरंत बाद यहां नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। विधायक ने आगामी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि स्टेडियम के विकास के लिए 50 लाख रुपए की लागत से नया पवेलियन स्वीकृत हो चुका है। भविष्य में यहां महिला स्टैंड, वीआइपी स्टैंड और दीर्घा जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

भविष्य की योजनाएं- स्विमिंग पूल से लेकर रनिंग ट्रैक तक

स्टेडियम को केवल क्रिकेट तक सीमित न रखते हुए इसे एक मल्टी-स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। विधायक कामाख्या प्रताप सिंह के अनुसार, अगले पांच वर्षों में यहां निम्नलिखित सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

नया रनिंग ट्रैक- खिलाडयि़ों और आम नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्थित ट्रैक।

विविध खेल- परिसर में ही स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर- स्टेडियम को चारों ओर से व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग