
chhatarpur road rage family assaulted (Patrika.com)
Chhatarpur Road Rage: मध्य प्रदेश के छतरपुर में मामूली सी बात से खड़े हुए विवाद ने गुरूवार देर रात खुनी मोड़ ले लिया। बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर के विवाद में एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने और पुलिस पर पथराव की खबर सामने आई है। घटना में पति-पत्नी और उनकी दो साल की मासूम बेटी के घायल होने की सूचना सामने आई है। इस विवाद के कारण इलाके में तनाव का माहौल है। एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल, गुरूवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड़ पर दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार कुछ लोगों ने परिवार के साथ मारपीट की जिसमें पति-पत्नी और उनकी दो साल की बच्ची बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने कई लोगों को बुलाया था जिन्होंने परिवार एक-साथ हमला किया था।
हमले में घायल महिला कोमल श्रीवास्तव ने बताया कि कई लोगों ने इकठ्ठा उनपर हमला किया था। महिला ने बताया कि हमलावरों ने उनकी मासूम बेटी आन्वी को सड़क पर फ़ेंक दिया था और पति योगेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने कहा कि- मैं लगातार हाथ जोड़कर उन्हें रोकने की कोशिश करती रही। रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वे मेरे पति को मारते रहे। मेरी बेटी को भी नहीं छोड़ा। इस घटना के हिंदूवादी संगठनो ने भी मौके पहुंच कर आरोपियो पर सख्त कारवाई करने की मांग की।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस जब आरोपियों के टौरिया मुहल्ला पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। बताया जा रहा है पुलिसकर्मियों पर घटनास्थल से पथराव भी किया गया था। साथ ही कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराने और हवाई फायरिंग करने की खबर भी सामने आई है। घटना कै बाद शहर के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने मे लग गई। हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।
सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उनके साथ भी झूमाझटकी हुई। 8 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। उनका आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। सभी पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए रात मे पुलिस भारी पुलिस बल की मदद से चार आरोपियों को उनके घर से हिरासत मे लिया है ,चारो आरोपी एक ही परिवार के है।
Published on:
05 Jun 2026 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
