छतरपुर

Women Change Makers : महिलाएं ही देश की तकदीर बदल सकती हैं और राजनीति में व्याप्त गंदगी को दूर कर सकती हैं

पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत छतरपुर जिले की सभी विधान सभाओं में हुई महिलाओं की विशेष सभाएं
2 min read
May 31, 2018
She is Change Makers : प्रजा की रक्षा के लिए महिलाओं ने कड़ी टक्कर स्वच्छ किया है राज्य का वातावरण, हम भी आएंगे आगे
She is Change Makers : प्रजा की रक्षा के लिए महिलाओं ने कड़ी टक्कर स्वच्छ किया है राज्य का वातावरण, हम भी आएंगे आगे

छतरपुर। राजनीति के शुद्धिकरण के लिए पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे चेंजमेकर्स अभियान के तहत गुरुवार को छतरपुर जिले की छह विधानसभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। इस दौरान बात राजनीति से शुरू हुई और महिलाओं के हक तक पहुंच गई। महिला वक्ताओं ने कहा कि आज के जमाने में महिलाएं किसी से काम नहीं हैं। महिलाओं को राजनीति में अपना योगदान देना चाहिए। राजनीति में स्वच्छता के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिला अबला नहीं सबला है। महिलाएं ही इस देश की तकदीर बदल सकती हैं और राजनीति में व्याप्त गंदगी को दूर कर सकती हैं।

छतरपुर विधानसभा में गुरुवार को छतरपुर शहर के गांधी आश्रम में चेंजमेकर्स अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक तथा समाजसेविका गायत्री देवी परमार ने कहा है कि महिलाएं अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पा रही हैं। महिलाओं को रचनात्मक कार्य करना चाहिए। गलत के प्रति आवाज उठाना चाहिए। महिलाओं का रास्ता संघर्ष का है। इसके लिए महिलाओं को मजबूत होना होगा। देश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। महिलाओं को समृद्ध और शक्तीशाली बनकर आवाजा उठाना होगी तभी वह चेंजमेकर्स बन सकती हैं। अब चुनाव नजदीक है।

महिलाओं को महिला आरक्षक के लिए भी आवाजा उठाना चाहिए। महिलाओं को साहस पूर्वक अपनी बात करनी होगी तो निश्चित ही परिवर्तन होगा। उर्मिला साहू ने कहा है कि पत्रिका ने जो पहल शुरू की है उसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। पत्रिका के माध्यम से राजनीति को स्वच्छ करने का मंच मिला है। आज सौ लोग एकत्रित हुए हैं कल एक हजार फिर एक लाख लोग एकत्रित होंगे। राजनीति में स्वच्छता की चिंगारी भड़केगी तो दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। राजनीति को स्वच्छ करने की दिशा में लोगों को आगे आना चाहिए। राजनीति में बदलाव की जरूरत है। कीर्ति विश्वकर्मा ने कहा है कि आज महिलाएं खास उद्देश्य से एकत्रित हुई हैं। महिलाओं से ही राजनीति में बदलाव होगा। राजनीति गंदी नहीं होती उस पर अपना नजरिया होता है।

हमे अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। नेता कोई बनता बनाता नहीं है ये अपनी स्वेच्छा होती है। अंजू पटैरिया ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को आगे आना चाहिए। कमलेश राय ने कहा है कि चेंजमेकर्स अभियान के साथ महिलाओं को जुडऩा चाहिए। दीप्ति पांडे ने कहा है कि आज के समय में स्वच्छ राजनीति गंभीर विषय है। इससे पहले गांधी आश्रम की दमयंती पाणी ने राजनीति में स्वच्छता के पत्र का वाचन किया। अंत में सभी राजनीति में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

उधर छतरपुर विधानसभा के चौका गांव, महाराजपुर विधानसभा के नौगांव, हरपालपुर, बड़ामलहरा विधानसभा के बड़ामलहरा, बिजावर विधानसभा के खडग़ायं, राजनगर विधानसभा के राजनगर, लवकुशनगर, चंदला विधानसभा के सरवई में चेंजमेकर्स अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर राजनीति में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

Published on:
31 May 2018 05:28 pm