छतरपुर

दंपत्ति के साथ लूट और महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, शक्की पति ने की थी पत्नी की हत्या

-पति निकला पत्नी का कातिल-पुलिस का ध्यान भटकाने रची थी लूट की साजिश-चरित्र शंका के चलते की पत्नी की हत्या-महिला की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा

2 min read
News
दंपत्ति के साथ लूट और महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, शक्की पति ने की थी पत्नी की हत्या

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले झांसी - खजुराहो फोरलेन पर अज्ञात लुटेरों द्वारा दंपति पर हमला कर महिला को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का पति है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या शक के चलते साजिश रचकर की है। पुलिस का कहना है कि, पत्नी की हत्या कर उसपर लूट की कहानी रची गई थी।

बुघवार को पुलिस कांन्फ्रेंस रुम में प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि, 6 अक्टूबर को फोरलेन पर मथुराबाई यादव निवासी धमाची की छतरपुर आते समय बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने लूटने के इराद से हत्या की थी। वारदात के समय महिला के साथ मौजूद उसका पति मिजाजी लाल यादव के बताए अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि, महिला की हत्या के एक घंटे बाद मिजाजी लाल ने गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाया। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने मिजाजी लाल से कड़ाई से पूछताछ की। इसपर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर किया।


आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उसकी पत्नी बरकुआं के मकान में रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसे पत्नी पर शक हुआ। कुछ दिन पहले मिजाजी ने दो जेसीबी मशीन खरीदी थी, जिन्हें मथुराबाई की जिद पर उसके नाम पर मिजाजी ने खरीदी। लेकिन, महिला पर शक के बाद उसे असुरक्षा महसूस होने लगी तो उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। वारदात से पहले उसने हत्या की जगह की रेकी की और फिर प्लानिंग के साथ रात 10 बजे पत्नी को बाइक से लेकर धामची गांव से छतरपुर के लिए निकला और तय स्थान पर बाइक रोक ली और फिर पत्थर पटककर पत्नी की हत्या कर दी।


इस तरह हत्या को बनाया लूट की घटना

पत्नी की हत्या करने के बाद उसे लूट का रूप देने के लिए मंगलसूत्र तोड़कर पेंडल निकाला, कान के बाले उतारे और एक घंटे बाद कैड़ी गांव पहुंचा और ग्रामीणों को बताया कि, तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी पत्नी से लूट करने के लिए हमला कर दिया। गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा तो महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।


हत्या में इस्तेमाल हथियार और लूट का सामान जब्त

एसपी द्वारा गठित एसआइटी टीम के सदस्य ओरछारोड थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सिविला लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू , निरीक्षक संजय वेदिया समेत अन्य लोगों की जांच में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हुआ पत्थर, देशी कट्टा, डंडा और लूटा गया मंगलसूत्र का पेंडल, कान के बाले जब्त कर लिए हैं।

Published on:
26 Oct 2022 07:21 pm
Also Read
View All
स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप