छतरपुर

बीमारी नहीं बने सजा, इसलिए जिला जेल में कैदियों के लिए सिकल सेल और कैंसर जांच शिविर लगाया

इस विशेष शिविर का उद्देश्य जेल में रह रहे बंदियों में गंभीर बीमारियों की पहचान कर उन्हें समय रहते उपचार उपलब्ध कराना था।
less than 1 minute read
Oct 17, 2025
shivir
स्वास्थ्य परीक्षण करती डॉक्टर

सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा जिला जेल छतरपुर में सिकल सेल एनीमिया एवं कैंसर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य जेल में रह रहे बंदियों में गंभीर बीमारियों की पहचान कर उन्हें समय रहते उपचार उपलब्ध कराना था।

स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का अधिकार

शिविर में सिकल सेल एनीमिया, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर सहित कई बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही कैदियों के ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर आदि की भी जांच की गई। डॉ. गर्ग ने बताया कि जेल में रह रहे बंदियों को भी सामान्य नागरिकों की तरह स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का अधिकार है। यह शिविर समाज को मानवीयता और समानता का संदेश देता है।

सिकल सेल एनीमिया आनुवंशिक रोग

शिविर में सैकड़ों बंदियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें कई संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच के लिए चिन्हित किया गया। डॉ. गर्ग ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रोग है, जो विशेष रूप से जनजातीय इलाकों में पाया जाता है, लेकिन समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर जैसे रोगों की शुरुआती पहचान और जागरूकता जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपाय है।

डॉ. श्वेता गर्ग ने यह भी बताया कि आने वाले समय में ऐसे स्वास्थ्य शिविर अन्य जेलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति बीमारी या अनजान रहने की वजह से जीवन न गंवाए।

Published on:
17 Oct 2025 11:04 am
Also Read
View All
छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज

छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए