छतरपुर

खाद वितरण के दौरान जमकर बवाल, नायब तहसीलदार ने ‘लाड़ली बहना’ को जड़ा थप्पड़- Video Viral

MP news: खाद वितरण केंद्र में खाद वितरण को लेकर हंगामा, दो महीने से खाद के टोकन के लिए काट रही चक्कर...
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2025, 5:15 PM IST
MP News Chhatarpur Deputy Tesildar slapped scam
MP News Chhatarpur Deputy Tesildar slapped scam: बाएं से-युवती को थप्पड़ मारती नायब तहसीलदार, गुस्साई बोलीं- केवल पुरुषों को मिलेगी खाद। (फोटो: पत्रिका)

MP News: शहर में सटई रोड स्थित खाद वितरण केंद्र में बुधवार को खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने एक युवती को थप्पड़ मार दिया। युवती गड़िया पटेल का आरोप है कि वह दो महीने से खाद लेने आ रही है, लेकिन उसे टोकन नहीं मिल रहा। जब उसने तहसीलदार से टोकन मांगा तो उन्होंने कहा कि महिलाओं को टोकन नहीं मिलेंगे, केवल पुरुषों को दिए जाएंगे। दोबारा टोकन मांगने पर नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मार दिया।

5 दिसंबर को है परीक्षा, खाद के चक्कर में नहीं कर पा रही पढा़ई

एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा गुडिय़ा पटेल ने बताया कि 5 दिसंबर को उसकी परीक्षा है, लेकिन पिछले एक महीने से खाद के लिए लाइन में लगने के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उसके अनुसार लगभग 250 महिलाएं रात 2 बजे से लाइन में खड़ी रहती हैं, लेकिन फिर भी खाद नहीं मिलती। उसने आरोप लगाया कि 15 ट्रक खाद मौजूद होने के बावजूद उसे ब्लैक में बेचा जा रहा है, और अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी की जा रही है।

नायब तहसीलदार ने कहा आरोप निराधार

वहीं नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने युवती के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि भीड़ अव्यवस्थित थी, लोग लाइन में नहीं लग रहे थे और अधिकारियों के साथ अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दुपट्टा खींच रहे थे, कॉलर पकड़ रहे थे और करीब से वीडियो बनाकर उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे थे।

Indian National Congress - Madhya Pradesh ने सरकार को घेरा

मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, यह थप्पड़ नहीं मोहन सरकार की अराजकता का खुला सबूत है!ठंड में मौसम की मार और सरकार की बेरुखी झेल रहे किसानों को राहत की बजाय मोहन बाबू के अफसर थप्पड़ जड़ रहे हैं, बाल खींचने की कोशिश कर रहे हैं!कांग्रेस ने कहा, मोहन जी, आपकी सरकार को समीक्षा नहीं शर्म की जरूरत है!

Updated on:
3 Dec 2025, 5:15 PM IST
Published on: