छतरपुर

शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई पानी की टंकियों की नहीं हुई लंबे समय से सफाई

सफाई नहीं होने से पीने योग्य नहीं है ये का पानी, शहर के प्रमुख रहवासी क्षेत्रों में हैंडपंप के स्थान पर लगाई गई थी स्थापित की गई थी टंकियां

2 min read
Mar 09, 2024
 मोटर खराब होने से खाली हुई टंकी
मोटर खराब होने से खाली हुई टंकी

छतरपुर. शहर में लोगों को पानी पीने के लिए परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका ने पहले हैंडपंपों स्थापित कराए थे। इसके बाद कुछ स्थानों से हैंडपंपों को हटाकर वहां १ हजार व उससे अधिक लीटर पानी की क्षमता वाली ठंकियां रखवाई थीं। जिनमें पानी भरने के लिए लोगों को आसानी से पेयजल उपलब्ध को सके। लेकिन बीते काफी समय से सफाई नहीं कराने के कारण दूषित पानी आ रहा है। इससे लोग इसे पीने के लिएउपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

नगर पालिका की ओर से खाता तौर से राहगीरों के लिए पानी की सुविधा की गई थी, इसके लिए वार्डों के प्रमुख रास्तों में हैंडपंप के स्थान पर प्लास्टिक टंकिया रखवाई थीं। जिससे लोगों को आसानी से पेयजल मिल सके। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कहीं पर मोटर खराब हैं तो कहीं पर लाइन खराब हो गई। इसकी शिकायतों के बाद सुधार नहीं कराया गया। शहर के प्रमुख स्थान चौबे कॉलोनी गेट के पास में स्थित टंकी लम्बे समय से नहीं भरी गई। यहां पर मोटर खराब है और इसी कारण यहां पर टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे यहां पर आने जाने वालों को पीने के लिए बोतल बंद पानी लेकर प्यास बुझानी पड़ रही है। इसी तरह के हाल टौरिया मोहल्ला का भी है। इसके साथ ही कई टंकियों की सफाई लम्बे समय से नहीं कराई है। जिससे उनमें दूषित पानी निकाल रहा है। इसको लेकर कई लोगों को शिकायतें भी की हैं, इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से सफाई या सुधार नहीं किया गया है। ये हालात शहर के पठापुर रोड, हटवारा, चौबे कॉलोनी, शंकट मोचन के पास स्थित टंकियां अनदेखी का शिकार हैं।

खुले तार दे रहे घटनाओं को दावत

शहर के विभिन्न स्थानों में रखी गई इन टंकियों के लिए बिजली तारों को खुले में छोड़ दिया है। जिससे यहां पर करंट का खतरा रहता है। नगर पालिका की ओर से यहां पर बॉक्स लगाकर नियमानुसार प्लग आदि लगाने चाहिए। जिससे कलेक्शन सुरक्षित रह सके।

Published on:
09 Mar 2024 07:40 pm
Also Read
View All
सागर-कबरई हाईवे-5 खंडों में से केवल एक हिस्सा ही हो सका चालू, छतरपुर के फेज-3 और 4 में अगले साल तक पूरा हो पाएगा काम

छतरपुर में बेटी के जन्म पर पत्नी को पीटा, फिर बच्ची को भी मारने की कोशिश

ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में उम्मीद की हरी चादर, छतरपुर का यह अकेला महावृक्ष न सिर्फ हवा को कर रहा शुद्ध, बल्कि तीन वार्डों के भूजल स्तर को भी दे रहा नई जिंदगी

छतरपुर में स्टंटबाजी का विरोध करने पर हैवानियत: मां की गोद से 2 साल की मासूम को छीनकर सड़क पर फेंका, दंपती को बेरहमी से पीटा, 2 घंटे तक जमकर पथराव और तोड़फोड़

बीवी और बेटे की कब्र पर रोते हुए तोड़ दिया दम, छतरपुर में 11 दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार