7, 8 व 9 जनवरी को बारिश होने और बादल छाए रहने की आशंका
छतरपुर। जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज खराब होने की संभावनाऐं जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले ७,८ व ९ जनवरी को बारिश होने और बादल छाए रहेंगे। वहीं ७ व ८ को बारिश होने की प्रबल संभावनाऐं हैं। मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर में आने वाले दिनों में फिर से एक बाद मौसम खराब होने वाला है और तीन दिनों तक लोगों को बादल छाए रहने के साथ बारिश होने व घना कोहरा होने की आशंकाऐं हैं। खजुराहो मौसम विभाग से आरके परिहार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान २८.२ डिग्री सेल्सियस रहा है और न्यूनतम ८.० रहा। वहीं इस दौरान हवाओं की रफ्तार थमी रही। बुधवार को हवाऐं ३ से ४ किलो मीटर की रफ्तार उत्तर से पूर्व की ओर रही। इसके साथ ही सुबह की नमी ९५ फिसदी और शाम को ४७ फीसदी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आने वाले ७,८ व ९ जनवरी को बारिश की संभावनाऐं हैं। बताया कि एक चक्रवात जम्बू-कश्मीर के ऊपर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) होने के कारण यहां पर बारिश की संभावनाऐं जताई जा रहीं हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण प्रदेश के कुछ जिलों सहित छतरपुर में बारिश की गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। जिले में 7-९ जनवरी तक को पूरे बारिश की गतिविधियां होने की संभावनाऐं हैं। हालाकि इन तीन दिनों तक पूरे जिले में रुक-रुककर चलती रहेंगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश से लेकर भारी बारिश तक की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि यह बारिश की गतिविधियां 9 जनवरी तक जारी रहेंगी। इस सप्ताह शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही रात व सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी है कि वे सिंचाई, निराई, गुड़ाई व खरपतवार नाशी, कीटनाशी व रोगनाशी का छिड़काव रुककर करें।