छतरपुर

VIDEO : भ्रष्टाचार की पोल खुली तो भड़के अफसर, ग्रामीण ने हाथ से उखाड़ कर बताई सड़क

प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बन रही घटिया सड़क..विरोध में उतरे ग्रामीण...वीडियो बनाकर किया वायरल...
2 min read
Nov 20, 2022
VIDEO : भ्रष्टाचार की पोल खुली तो भड़के अफसर, ग्रामीण ने हाथ से उखाड़ कर बताई सड़क
VIDEO : भ्रष्टाचार की पोल खुली तो भड़के अफसर, ग्रामीण ने हाथ से उखाड़ कर बताई सड़क

छतरपुर. भ्रष्टाचार की दीमक किस तरह से हमारे सिस्टम में लग चुकी है इसकी एक बानगी छतरपुर जिले में सामने आई है जहां एक सड़क निर्माण में इस कदर भ्रष्टाचार किया गया है कि बनाई गई सड़क हाथ से उखड़ रही है। हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का विरोध किया तो PWD के अफसर उन्हीं पर भड़क गए और वीडियो बना रहे युवक से झूमाझटकी करने की कोशिश करते हुए मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर में ग्राम पंचायत सरसेड़ से चपरन गांव तक बनाई जा रही प्रधानमंत्री सड़क का है।

भ्रष्टाचार की पोल खुली तो भड़के अफसर
हरपालपुर के सरसेड़ से चपरन गंव तक डाली जा रही पीएम सड़क का घटिया निर्माण किया जा रहा हैं। रोड की हालत ये है कि चार दिन पहले डाला गया डामर हाथों से खोदने पर उखड़ रहा हैं। ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण करने के विरोध में चपरन गांव के ग्रामीणों ने वीडियो वायरल किया हैं। सड़क निर्माण की निगरानी कर रहे लोकनिर्माण विभाग के उपयंत्री के सामने हाथों से सड़क का डामर खोदकर जब ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो उपयंत्री ग्रामीणों पर ही भड़क गए और धमकाते हुए वीडियो बना रहे युवक से मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। हैरानी की बात तो ये है कि वो सड़क निर्माण को सही बता रहे हैं। ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण की जानकारी जिला कलेक्टर को फोन पर देने के साथ ही मुख्यमंत्री मंत्री हेल्पलाइन नम्बर 181 पर शिकायत कर घटिया सड़क निर्माण रुकवाने की मांग की है।

देखें वीडियो-

आजादी के बाद पहली बार बन रही सड़क
ग्रामीणों का कहना है कि देश की आजादी के 76 साल होने के बाद पहली बार गांव तक पक्की सड़क बन रही है और उसमें भी इस तरह का भ्रष्टाचार किया जा रहा है कि रोड अगर एक महीने भी चल गई तो बड़ी बात होगी। बताया गया है कि 3 किमी. लंबी सड़क का निर्माण करने वाली कंट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग एक किलोमीटर तक सड़क पर डामर डाला जा चुका हैं। पांच दिन पहले डाले गये डामर की हालत ये है कि वह हाथों से निकल रहा है। जिससे साफ है कि सड़क के बेस को बनाने में सड़क निर्माण के मानकों का पालन नहीं किया गया है साथ ही जो डामर डाला गया है उसमें भी मिलावट हैं। इतना ही नहीं नियम की धज्जियां तो ऐसे उड़ाई जा रही हैं कि ना तो सड़क निर्माण की अनुमानित लागत, ना ही रोड को लम्बाई चौड़ाई, ना कार्य करने वाली एजेंसी का नाम कहीं पूरे रोड पर ऐसा कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया ।

जिम्मेदार बोले रोक देंगे ठेकेदार का पेमेंट
ग्रामीणों के द्वारा वीडियो बनाकर सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर ईई PWD विभाग आरएस शुक्ला का कहना है कि मुझे अभी इसकी जानकारी लगी है। अभी मैंने मौके पर देखा नहीं है मैं अभी कुछ नहीं बता सकता। मैं खुद जाकर रोड की जांच करूंगा में आकर अवलोकन करूंगा। अगर कोई शिकायत है ठेकेदार ने गड़बड़ काम किया है तो उसका काम हम रिजेक्ट करेंगे अगर डामरीकरण उखड़ेगा तो हम ठेकेदार का भुगतान नहीं करेंगे।

देखें वीडियो-

Updated on:
20 Nov 2022 07:44 pm
Published on:
20 Nov 2022 07:44 pm
Also Read
View All
प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम

बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी

Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

बेटी की शादी के खिलाफ था पिता, प्रेमी को खेत पर बुलाया और कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर रेलवे ट्रैक पर फेंका