छतरपुर

पति को नींद की गोली खिलाकर पड़ोसी प्रेमी के साथ पत्नी रफूचक्कर…

wife affair: पड़ोसी से हुआ प्यार तो पति को नींद की गोली खिलाकर भागी दो बच्चों की मां...।

2 min read
Apr 26, 2025

wife affair: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो के एक गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। भागने से पहले उसने पति को नींद की गोली खिला दी थी। घटना 4 मार्च की है, लेकिन अब महिला ने पति को एक शपथ पत्र भेजकर किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार कर दिया है। जिसके बाद पति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

पति को खिलाई नींद की गोली

पीड़ित धर्मेंद्र नामदेव की शादी 2014 में बबली नामक महिला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। धर्मेंद्र दिल्ली में काम करता था, वहीं उसकी पत्नी की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले शिवम कुमार से बढ़ गईं। जब धर्मेंद्र को शक हुआ तो वह खजुराहो लौट आया। 4 मार्च की रात सीने में दर्द की शिकायत पर धर्मेंद्र ने पत्नी से दवा मांगी, जिसके बाद बबली ने उसे नींद की गोली दे दी। रात 1 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि बबली घर से गायब थी।

पड़ोसी के साथ भागी पत्नी

पति धर्मेंद्र ने पहले तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कुछ दिन बाद शिवम का फोन आया कि बबली उसके साथ है। बाद में बबली ने खुद कॉल कर बताया कि वह शिवम से शादी कर चुकी है और एक शपथ पत्र भेजकर धर्मेंद्र से सभी संबंध समाप्त करने की बात कही। धर्मेंद्र ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी बबली घर से करीब 3 लाख रूपये भी लेकर गई है। पत्नी के भागने से दो छोटे बच्चों के साथ धर्मेंद्र और उसकी मां बेसहारा हो गए हैं। आरोपी शिवम उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के खडक़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
26 Apr 2025 10:06 pm
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापित ग्राम डुगरिया में ग्रामीणों ने दिखाई सहमति, मुआवजे के बाद स्वेच्छा से हटाए गए 14 मकान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निर्देश: छतरपुर मेडिकल कॉलेज में डीन और प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी,जिला अस्पताल होगा अटैच

छतरपुर में किसान राहत राशि का महाघोटाला, विधानसभा में गूंजी अपात्रों को भुगतान की गूंज, राजस्व मंत्री ने स्वीकारी गड़बड़ी पर तहसीलदारों ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, इसलिए अटकी कार्रवाई

बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेगा लघु, एमएसएमई का इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को मिलेगा 80 लाख का बूस्ट

MP में नई रेलवे लाइन का काम शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर