छिंदवाड़ा

हे भगवान! इस 3 वर्षीय मासूम के साथ जो हुआ, वह किसी के साथ न हो

पानी पिलाने के बहाने बालिका को ले गया और फिर किया वो गंदा काम
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 11:57 AM IST
jail
The young man kidnapped girl and rape, go to jail

छिंदवाड़ा/नागपुर. एक हवन के भूखे व्यक्ति ने महज तीन वर्ष की मासूम के साथ वह गंदा काम किया। मासूम की पीड़ा सुन हर किसी की रूह कांप गई। लोग कह रहे हैं हे भगवान! इस 3 वर्षीय मासूम के साथ जो हुआ, वह किसी के साथ न हो।
दरअसल, आरोपी ने पानी देने के बहाने 3 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस वारदात की खबर से बिडगांव परिसर में हडक़म्प मचा हुआ है। पुलिस ने छबी देवांगन नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बिडगांव परिसर में बिट्टू शाहू नामक व्यापारी का वाना धर्म काटा है। पीडि़त बच्ची के माता-पिता को शाहू ने काम पर रखा था। उन्हें रहने के लिए धर्म काटा के बगल की एक इमारत में रहने के लिए कमरा भी दिया। आरोपी छबी देवांगन इसी इमारत के पहले माले पर स्थित कमरे में रहता है। शुक्रवार को पीडि़त बच्ची और उसके माता-पिता वहां रहने के लिए आए। पति-पत्नी ने मिलकर कमरा साफ किया। इसी दौरान बच्ची को प्यास लगी। छबी उसे पानी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो पिता छबी के कमरे में गए। आरोपी छबी आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया, पिता बच्ची को लेकर नीचे आ गए। मां ने बच्ची को देखा तो उसके साथ जबरदस्ती होने का पता चला। पिता ने छबी से जवाब तलब किया तो दोनों का विवाद हो गया।
खून से लथपथ बेटी को उसे माता-पिता तत्काल डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच की तो बच्ची से जबरदस्ती होने का पता चला। वहीं से पीडि़त माता-पिता नंदनवन पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में मामले की शिकायत की, लेकिन तब तक आरोपी छबी कमरा छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई और आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, उसकी तलाश जारी है।

Published on: