छिंदवाड़ा

शाम छह से नौ के बीच हो रहे 90 प्रतिशत हादसे, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना बड़ा कारण

पुलिस के एनालिसिस में हो चुका खुलासा, फिर भी पुलिस इस समय पर नहीं कर रही वाहन चैकिंग

2 min read
chhindwara police

छिंदवाड़ा. जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में दुर्घटनाओं और मृतकों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ों मेंं देखे तो सबसे ज्यादा हादसे शाम के समय हो रहे हैं। हादसों के पीछे कारण वाहनों की तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और यातायात नियमों का पालन नहीं करना है। यह खुलासा स्वयं यातायात पुलिस द्वारा किए गए पूर्व एनालिसिस में बड़ा खुलासा हुआ था. एनालिसिस में कहा गया कि शाम 6 से रात 9 बजे के बीच 90 प्रतिशत सड़क हादसे होते हैं। इसके बाद पुलिस ने इस समय चेकिंग अभियान शुरू किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही कार्रवाई बंद कर दी गई।पुलिस ने 20 थाना क्षेत्रों के 50 पॉइंट्स को चिह्नित किया था। जहां जांच की जा रही थी। ये शहर के 20 थानों के प्रमुख प्वाइंट थे।

इन बिंदुओं पर जांच

पुलिस की नई योजना के तहत कुछ प्रमुख कार्रवाई के बिंदु तय किए गए थे। जिसमें तीन सवारी,बिना हेलमेट,बिना सीटबेल्ट, बिना हेडलाइट,शराब पीकर वाहन चलाने की जांच की जानी थी।चेकिंग के लिए ब्रीथ एनालाइजर की अलग-अलग थानों में उपलब्धता के अनुसार ड्यूटी लगाई जानी थी।

पुलिस ने एनालिसिस में पाया

एक जनवरी 2024 से 15 अगस्त 2024 की स्थिति में समय व दुर्घटनाएं

समय दुर्घटनाओं की संख्या

शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक 445
रात 9 बजे से रात 12 बजे तक 87

- एक जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक की स्थिति गत वर्षों की तुलना में

वर्ष दुर्घटनाएं घायल मृतक

2023 970 700 339

2024 972 1137 361

2024 990 1181 386

- पिछले तीन वर्षों में जिले में सड़क हादसों की स्थिति

वर्ष दुर्घटना मृतक घायल

2022 1136 367 988

2023 1128 398 816

2024 1132 401 1100

कार्रवाई के साथ जागरूक कर रहे

सड़क हादसों को कम करने पुलिस चालानी कार्रवाई के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। अधिकांश मामलों में सड़क हादसों में कारण वाहन का तेज गति से चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा तीन सवारी वाहन चलाना सामने आता है। पिछले तीन महीनों में पुलिस ने अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की है जिससे सड़क हादसों में कमी तो आई है लेकिन घायल व मौत का आंकड़ा बढ़ा है जिसका सबसे बड़ा कारण दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलना सामने आया है। पुलिस ने तीस सवारी को लेकर चालानी कार्रवाई का अभियान चलाया है तथा लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

रामेश्वर चौबे, डीएसपी, यातायात

Published on:
31 Dec 2025 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर