रोड जगह-जगह से टूट गई
गुमगांव . चौरई जनपद की ग्राम पंचायत बतरी जो कि पहले से ही ओडीएफ घोटाला को लेकर चर्चा में रही है। मामला उजागर होने के बाद भी जांच को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई जांच बंद कर दी गई। और अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें सचिव सरपंच की मिलीभगत से एक माह पहले बनी गांव खापा बिहारी से सरकारी स्कूल तक बनी सीसी रोड जगह-जगह से टूट गई है।
सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर लोगों की सुविधा मुहैया कराने के लिए सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पंचायत बतरी में सीसी रोड बनाई गई जिसमें सचिव सरपंच की मिलीभगत से एक माह पहले बनी गांव खापा बिहारी से सरकारी स्कूल तक बनी सीसी रोड जगह-जगह से टूट गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के संरक्षण में सरपंच सचिव ने अपनी मनमानी से सीसी रोड का निर्माण कराया जो पूर्णत: घटिया हुआ है। अब ग्रामीणों का कहना है कि इस नवनिर्मित रोड की गुणवत्ता की जांच होना चाहिए एवं दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।