छिंदवाड़ा

संघर्ष सोनी ने जीता स्टेट चैस चैम्पियनशिप का खिताब

छिंदवाड़ा के खिलाडिय़ों का दमदार प्रदर्शन

less than 1 minute read
संघर्ष सोनी ने जीता स्टेट चैस चैम्पियनशिप का खिताब

छिंदवाड़ा / म.प्र. शतरंज संघ के तत्वावधान में सम्पन्न प्रथम ऑनलाइन चैस चैम्पियनशिप में छिंदवाड़ा शतरंज अकादमी के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी संघर्ष सोनी ने अंत तक अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम कर छिंदवाड़ा को गौरवान्वित किया है। अकादमी के संस्थापक प्रेम सतीजा ने बताया कि स्वीस लीग पद्धति से लीचैस प्लेटफॉर्म पर ब्लिट्ज फार्मेट में नौ चक्रों में खेली गई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 329 खिलाडिय़ों ने शिरकत की। उच्च रेटिंग प्राप्त खिलाडिय़ों के मध्य लैपटॉप पर बिछी बिसात पर संघर्ष ने नौ राउंड में आठ बाजियां में जीत दर्ज कर मात्र एक बाजी बराबरी कर प्रदेश शतरंज का सिरमौर बनने का गौरव प्राप्त किया ।
इधर, छिंदवाड़ा के ही स्थापित शातिर विवेकानंद यादव ने दमदार प्रदर्शन कर 7.5 अंक लेकर सम्मानजनक पांचवां स्थान प्राप्त किया। अकादमी के सात वर्षीय होनहार शातिर विश्वादित्य अवस्थी वरिष्ठ खिलाडिय़ों के बीच 6.5 अंक अर्जित कर अठारहवें पायदान पर रहे। खिलाडिय़ों की इन उपलब्धि पर संस्था के पूरन राजलानी, रमेश जाखोटिया, नंदकिशोर पराडकर, राजेंद्र गांधी, तपन राय चौधरी, जगदीश झांझोट, जीवन जैन, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुशील भट्टाचार्य, सुपर्ण उपाध्याय, संजीव शर्मा, किशन मोंगरे ने हर्ष व्यक्त किया है।
लॉकडाउन खुलने के बाद अकादमी द्वारा खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा

Published on:
26 May 2020 06:25 pm
Also Read
View All