छिंदवाड़ा

माचागोरा डैम का पानी सिवनी भेजने से छिंदवाड़ा शहर में संकट

जम्होड़ी पंडा की नहर में फंसी गाद, चार घंटे रोकनी पड़ी पेयजल आपूर्ति

2 min read

पेंच परियोजना के माचागोरा डैम से पानी सिवनी के लिए भेजे जाने के बाद डैम का जल स्तर तेजी से गिरा है। इसके चलते नगर निगम की जम्होड़ी पंडा से जुड़ी पेयजल आपूर्ति में बाधा आई। नगर निगम को पेयजल आपूर्ति शुक्रवार को चार घंटे रोकनी पड़ी। फिर निगम के कर्मचारियों ने डैम की नहर की सफाई की। तब पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। नगर निगम माचागोरा डैम से छह एमसीएम पानी हर वर्ष पेयजल आपूर्ति के लिए लेता है। इसकी पेयजल आपूर्ति लाइन को वर्ष 2019 में बने पेयजल संकट के समय जोड़ा गया था। तब से अब तक इस डैम से शहर के अंदरूनी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

सिवनी की सप्लाई का दिखा साइड इफेक्ट

इस वर्ष सिवनी के संजय सरोवर बांध से ज्यादा पानी बालाघाट को दिए जाने के बाद सिवनी का पेयजल सिस्टम गड़बड़ा गया। सिवनी में पेयजल की त्राहि-त्राहि से जल संसाधन विभाग को माचागोरा डैम का पानी सिवनी को नहर के माध्यम से भेजना पड़ा। विभाग की ओर से सिवनी को 35 एमसीएम पानी दिए जाने का वादा किया गया था। इसमें से कुछ मात्रा में पानी सिवनी को रिलीज किया गया है।

चार घंटे नहीं हो पाई शहर में पेयजल आपूर्ति

एक तो भीषण गर्मी, उस पर सिवनी को पानी दिए जाने के बाद माचागोरा डैम में पानी कम हुआ है। जम्होड़ी पंडा में जल स्तर गिर गया है। इसके चलते छिंदवाड़ा नगर की पेयजल आपूर्ति शुक्रवार को लड़लड़ाती दिखाई दी। यहां का पानी नहर के माध्यम से चढ़ नहीं पाया। इस दौरान नहर में गाद, कीचड़ भी दिखाई दिया। इसकी सफाई की जा रही है।

जल स्तर गिरने से नहर में फंसी गाद
माचागोरा डैम से जुड़ी नहर में जल स्तर गिरने पर नहर में फंसी गाद, कीचड़ की सफाई नगर निगम के कर्मचारियों ने की। फिलहाल पेयजल आपूर्ति जारी है।
-ईश्वर सिंह चंदेली, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम

Published on:
03 May 2025 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर