छिंदवाड़ा

2010 पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा अधिकार सुरक्षित रखने की मांग

शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति और सेवा संरक्षण की मांग. जिला सचिव प्रदीप सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के साथ न्याय होना चाहिए

5 min read
chhindwara
chhindwara

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ छिंदवाड़ा ने 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके सेवा अधिकारों के संरक्षण की मांग की है। इस संबंध में संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की 23 अगस्त 2010 की शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी अधिसूचना और उच्चतम न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के संदर्भ में पूर्व नियुक्त शिक्षकों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया है। संघ ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व हुई नियुक्तियां उस समय के नियमों के अनुसार थीं। इन शिक्षकों ने वर्षों तक शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए बाद के पात्रता मानदंडों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं होगा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय नागवदने और जिला सचिव प्रदीप सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के साथ न्याय होना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

सूर्यवंशी कलार समाज ने योग शिविर में दिया स्वास्थ्य संदेश

छिंदवाड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत एवं पतंजलि सगीताबेड़े के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें सूर्यवंशी कलार समाज छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समाज के अध्यक्ष देवीचंद सूर्यवंशी ने दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अपूर्व धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर बीमारियों से बचने तथा सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष गोपाल सूर्यवंशी, सह सचिव रणवीर सूर्यवंशी, फुलेश सूर्यवंशी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

छिंदवाड़ा. किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला हुई। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ और कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा है कि किसानों की आय बढ़े। यह खेती की लागत कम होने और उत्पादन बेहतर होने से ही संभव है, जिसके लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 5000 एकड़ भूमि में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने रासायनिक खाद व कीटनाशकों के दुष्परिणाम बताते हुए प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता व सुरक्षित खाद्यान्न पर जोर दिया। कार्यशाला में न्यूमेटिकप्लांटर से मक्का बुवाई का लाइव प्रदर्शन भी किया गया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रेडक्रास और आरोग्य भारती ने सिकल सेल के प्रति योग से किया जागरूक

छिंदवाड़ा। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले में रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आरोग्य भारती और रेडक्रास सोसाइटी छिंदवाड़ा ने आयुष विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित महिला आईटीआई और आदिवासी महिला आईटीआई में शिविर किया गया। आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष हितेश मिश्रा के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में योग शिक्षक पवन नेमा और योग शिक्षिका जयश्रीघोड़े ने छात्राओं व नागरिकों को सिकल सेल रोग से बचाव के लिए विशेष योगाभ्यास कराया और उचित आहारचर्या का महत्व बताया। जिला आयुष अधिकारी प्रमिला यावतकर मुख्य अतिथि रहीं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ रश्मि नेमा ने सिकल सेल रोग के कारण, निदान, रोकथाम और उपचार में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

राष्ट्रीय वॉश विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण, कार्यों की सराहना

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय वॉश विशेषज्ञ सुनील कुमार गर्ग एवं श्योजी रामजी ने 14 जून 2026 से 18 जून 2026 तक माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया। पांच दिवसीय निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ दल ने योजना के सभी प्रमुख घटकों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र, उच्च स्तरीय जलाशयों, पंपिंग व्यवस्थाओं तथा वितरण नेटवर्क का अंतिम छोर तक पहुंचकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान योजना से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक अभिलेखों, गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी दस्तावेजों, प्रगति प्रतिवेदनों एवं अन्य महत्वपूर्ण रिकॉड्र्स का भी विस्तृत परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ दल ने योजना से आच्छादित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा योजना के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी प्राप्त की।2010 पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा अधिकार सुरक्षित रखने की मांग

शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति और सेवा संरक्षण की मांग

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ छिंदवाड़ा ने 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके सेवा अधिकारों के संरक्षण की मांग की है। इस संबंध में संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की 23 अगस्त 2010 की शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी अधिसूचना और उच्चतम न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के संदर्भ में पूर्व नियुक्त शिक्षकों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया है। संघ ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व हुई नियुक्तियां उस समय के नियमों के अनुसार थीं। इन शिक्षकों ने वर्षों तक शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए बाद के पात्रता मानदंडों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं होगा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय नागवदने और जिला सचिव प्रदीप सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के साथ न्याय होना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

सूर्यवंशी कलार समाज ने योग शिविर में दिया स्वास्थ्य संदेश

छिंदवाड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत एवं पतंजलि सगीताबेड़े के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें सूर्यवंशी कलार समाज छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समाज के अध्यक्ष देवीचंद सूर्यवंशी ने दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अपूर्व धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर बीमारियों से बचने तथा सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष गोपाल सूर्यवंशी, सह सचिव रणवीर सूर्यवंशी, फुलेश सूर्यवंशी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

छिंदवाड़ा। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला हुई। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ और कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा है कि किसानों की आय बढ़े। यह खेती की लागत कम होने और उत्पादन बेहतर होने से ही संभव है, जिसके लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 5000 एकड़ भूमि में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने रासायनिक खाद व कीटनाशकों के दुष्परिणाम बताते हुए प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता व सुरक्षित खाद्यान्न पर जोर दिया। कार्यशाला में न्यूमेटिकप्लांटर से मक्का बुवाई का लाइव प्रदर्शन भी किया गया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रेडक्रास और आरोग्य भारती ने सिकल सेल के प्रति योग से किया जागरूक

छिंदवाड़ा। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले में रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आरोग्य भारती और रेडक्रास सोसाइटी छिंदवाड़ा ने आयुष विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित महिला आईटीआई और आदिवासी महिला आईटीआई में शिविर किया गया। आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष हितेश मिश्रा के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में योग शिक्षक पवन नेमा और योग शिक्षिका जयश्रीघोड़े ने छात्राओं व नागरिकों को सिकल सेल रोग से बचाव के लिए विशेष योगाभ्यास कराया और उचित आहारचर्या का महत्व बताया। जिला आयुष अधिकारी प्रमिला यावतकर मुख्य अतिथि रहीं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ रश्मि नेमा ने सिकल सेल रोग के कारण, निदान, रोकथाम और उपचार में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

राष्ट्रीय वॉश विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण, कार्यों की सराहना

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय वॉश विशेषज्ञ सुनील कुमार गर्ग एवं श्योजी रामजी ने 14 जून 2026 से 18 जून 2026 तक माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया। पांच दिवसीय निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ दल ने योजना के सभी प्रमुख घटकों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र, उच्च स्तरीय जलाशयों, पंपिंग व्यवस्थाओं तथा वितरण नेटवर्क का अंतिम छोर तक पहुंचकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान योजना से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक अभिलेखों, गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी दस्तावेजों, प्रगति प्रतिवेदनों एवं अन्य महत्वपूर्ण रिकॉड्र्स का भी विस्तृत परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ दल ने योजना से आच्छादित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा योजना के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Published on:
19 Jun 2026 08:56 pm