छिंदवाड़ा

जलसंकट: आधा जलकर वसूले निगम, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

नगर में चार माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति, कांग्रेस ने जलकर में 50 प्रतिशत छूट की मांग की. नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढ़े के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
6 min read
chhindwara
chhindwara

छिंदवाड़ा। नगर में बीते चार माह से पेयजल आपूर्ति अनियमित होने पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढ़े के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि निगम 48 वार्डों में नियमित पानी नहीं दे पा रहा है, कहीं एक दिन तो कहीं पांच दिन के अंतराल पर पानी मिल रहा है। जब 30 दिन पानी नहीं मिल रहा, तो पूरा जलकर क्यों लिया जाए। कांग्रेस ने तत्काल जलकर में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कमलनाथ और नकुलनाथ ने कभी जनता पर कर का बोझ नहीं डाला। कई क्षेत्रों में गंदा पानी भी आ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कांग्रेस ने सभी वार्डों में नियमित और स्वच्छ पानी की आपूर्ति तथा गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान सरला सिसोदिया, मंजू बैस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुओं के वंदन के साथ मनाया प्रवेश उत्सव

छिंदवाड़ा. प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पीजी कॉलेज) के भूगोल विभाग में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की महान गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा अपने सभी गुरुजनों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। भूगोल विभाग में एमएम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नवागत विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिससे नए छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से जुडऩे की प्रेरणा मिली। इसके साथ ही स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन तथा उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूगोल हमें प्रकृति को परम गुरु मानकर सतत आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने नवागत छात्रों का महाविद्यालय परिवार में अभिनंदन किया और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक सुनीता मेश्राम, प्रियंका तिवारी, ज्योति उइके, रश्मि भारती सहित विभाग के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा. 8 वीं बटालियन विसबल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपसेनानी अरुण कश्यप ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। शिक्षा निधि के बारे में समझाइश दी। कार्यक्रम में सहायक सेनानी विनेश कुमार बघेल, उषा राय, अनिल राय, संतोष कुमार उइके सहित अन्य गणमान्य मौजूद र

अभियान के तहत हर्बल वाटिका में रोपे औषधीय पौधे

छिंदवाड़ा. आदर्श फाउंडेशन ने धर्मटेकड़ी स्थित आदर्श अटल हर्बल वाटिका में च्एकपेड़ गुरु के नामज् अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुरुआत देव वृक्ष की पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने गुरु के नाम से एक-एक पौधा रोपित किया। इस दौरान वाटिका में अर्जुन, अशोक, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, सतावर, सहित अन्य औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आचार्य रविकांत शास्त्री ने गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। साथ ही उन्होंने पीपल, बरगद, नीम, आंवला जैसे प्रत्येक वृक्ष के धार्मिक महत्व के साथ-साथ उनके औषधीय गुणों की भी जानकारी दी। आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं स्वच्छता चैंपियन महेश बंदेवार ने कहा कि गुरु और वृक्ष दोनों ही हमें जीवन देते हैं। गुरु हमें ज्ञान का प्रकाश एवं वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं। इसलिए एक पेड़ गुरु के नामप लगाकर हमने दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष महेश बंदेवार, सचिव डॉ. लता नागले, उपाध्यक्ष नीलिमा पूरी गोस्वामी, सदस्य प्रीति बंदेवार, हर्बल मैन रविंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

स्वर सम्राट की पुण्यतिथि पर गीतों की सजी महफिल

छिंदवाड़ा. सांस्कृतिक संस्था मो. रफी मेमोरियल अवॉर्ड आर्गेनाइजेशन ने स्वर सम्राट मो. रफी कि 46 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके द्वारा गाऐ हुए गीतों कि महफिल सजाई गई। अतिथियों ने मो. रफी साहब पर अपने -अपने विचार व्यक्त किए। निशाद कुरैशी ने मो. रफी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष स्वरूप कुमार ने कहा कि संगीतकार नौशाद अली साहब एवं मो. रफी साहब ने सीमाओं एवं पीढिय़ों को जोडऩे का काम किया है। जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर संगीत को नया आयाम दिया है। इसके पश्चात गीत-संगीत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी गायक कलाकार स्वरूप कुमार, अशोक कुमार झा, दिनेश सोधे आदि ने गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन एवं आभार स्वरूपशरण उइके ने किया। इस अवसर पर अतिथि नरेन्द्र पाल, रमेश कुमार डोहले सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

धर्म ध्वजा लेने आज जयपुर रवाना होगा दल

छिंदवाड़ा. ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर द्वारा ज्ञानानंद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आगामी वर्ष 2027 के मई माह में 18 दिवसीय 59 वें शिक्षण प्रशिक्षण शिविर को लगाने का सौभाग्य मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिनशासन सेवकों को प्राप्त हुआ है। फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि 59 वें प्रशिक्षण शिविर की धर्म ध्वजा लेने के लिए मंडल एवं फेडरेशन का 21 सदस्यीय दल शनिवार को जयपुर के लिए रवाना होगा।

किसान मोर्चा पदाधिकारी करेंगे पौधरोपण

छिंदवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से भेंट कर उनका अभिनंदन करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर एक बजे भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के एकत्रीकरण से होगी। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे नवीन भाजपा कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया जाएगा। दोपहर दो बजे वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण होगा। दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित होगा।

गुरुओं के वंदन के साथ मनाया प्रवेश उत्सव

छिंदवाड़ा. प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (पीजी कॉलेज) के भूगोल विभाग में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की महान गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा अपने सभी गुरुजनों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। भूगोल विभाग में एमएम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नवागत विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिससे नए छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से जुडऩे की प्रेरणा मिली। इसके साथ ही स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन तथा उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूगोल हमें प्रकृति को परम गुरु मानकर सतत आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने नवागत छात्रों का महाविद्यालय परिवार में अभिनंदन किया और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक सुनीता मेश्राम, प्रियंका तिवारी, ज्योति उइके, रश्मि भारती सहित विभाग के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

-----------------------------------

सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा. 8 वीं बटालियन विसबल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपसेनानी अरुण कश्यप ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। शिक्षा निधि के बारे में समझाइश दी। कार्यक्रम में सहायक सेनानी विनेश कुमार बघेल, उषा राय, अनिल राय, संतोष कुमार उइके सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

-----------

अभियान के तहत हर्बल वाटिका में रोपे औषधीय पौधे

छिंदवाड़ा. आदर्श फाउंडेशन ने धर्मटेकड़ी स्थित आदर्श अटल हर्बल वाटिका में च्एकपेड़ गुरु के नामज् अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुरुआत देव वृक्ष की पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने गुरु के नाम से एक-एक पौधा रोपित किया। इस दौरान वाटिका में अर्जुन, अशोक, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, सतावर, सहित अन्य औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आचार्य रविकांत शास्त्री ने गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। साथ ही उन्होंने पीपल, बरगद, नीम, आंवला जैसे प्रत्येक वृक्ष के धार्मिक महत्व के साथ-साथ उनके औषधीय गुणों की भी जानकारी दी। आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं स्वच्छता चैंपियन महेश बंदेवार ने कहा कि गुरु और वृक्ष दोनों ही हमें जीवन देते हैं। गुरु हमें ज्ञान का प्रकाश एवं वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं। इसलिए एक पेड़ गुरु के नाम लगाकर हमने दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष महेश बंदेवार, सचिव डॉ. लता नागले, उपाध्यक्ष नीलिमा पूरी गोस्वामी, सदस्य प्रीति बंदेवार, हर्बल मैन रविंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

---------------------

स्वर सम्राट की पुण्यतिथि पर गीतों की सजी महफिल

छिंदवाड़ा. सांस्कृतिक संस्था मो. रफी मेमोरियल अवॉर्ड आर्गेनाइजेशन ने स्वर सम्राट मो. रफी कि 46 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके द्वारा गाऐ हुए गीतों कि महफिल सजाई गई। अतिथियों ने मो. रफी साहब पर अपने -अपने विचार व्यक्त किए। निशाद कुरैशी ने मो. रफी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष स्वरूप कुमार ने कहा कि संगीतकार नौशाद अली साहब एवं मो. रफी साहब ने सीमाओं एवं पीढिय़ों को जोडऩे का काम किया है। जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर संगीत को नया आयाम दिया है। इसके पश्चात गीत-संगीत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी गायक कलाकार स्वरूप कुमार, अशोक कुमार झा, दिनेश सोधे आदि ने गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन एवं आभार स्वरूपशरण उइके ने किया। इस अवसर पर अतिथि नरेन्द्र पाल, रमेश कुमार डोहले सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

-----------------

धर्म ध्वजा लेने आज जयपुर रवाना होगा दल

छिंदवाड़ा. ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर द्वारा ज्ञानानंद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आगामी वर्ष 2027 के मई माह में 18 दिवसीय 59 वें शिक्षण प्रशिक्षण शिविर को लगाने का सौभाग्य मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के जिनशासन सेवकों को प्राप्त हुआ है। फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि 59 वें प्रशिक्षण शिविर की धर्म ध्वजा लेने के लिए मंडल एवं फेडरेशन का 21 सदस्यीय दल शनिवार को जयपुर के लिए रवाना होगा।

---------------------

किसान मोर्चा पदाधिकारी करेंगे पौधरोपण

छिंदवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से भेंट कर उनका अभिनंदन करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर एक बजे भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के एकत्रीकरण से होगी। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे नवीन भाजपा कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया जाएगा। दोपहर दो बजे वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण होगा। दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित होगा।

Updated on:
31 Jul 2026 08:07 pm
Published on:
31 Jul 2026 08:07 pm