
kukdi khapa waterfall rescue 4 nagpur youths, वॉटरफॉल में चट्टान पर फंसे युवक (Source-Patrika)
Chhindwara Kukdi Khapa Waterfall: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कुकड़ीखापा वाटरफॉल पर अचानक पानी का बहाव बढ़ने से नागपुर के चार युवक चट्टान पर फंस गए। चारों युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और पानी के बीच चट्टान पर बैठकर सेल्फी ले रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वाटरफॉल से तकरीबन 150 फीट नीचे चारों युवक एक पत्थर के ऊपर बैठकर सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान पानी बढ़ने से वो चट्टान पर फंस गए।
देखें वीडियो-
युवकों के वाटरफॉल में फंसने की सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस तथा होमगार्ड की एसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चारों युवकों को शाम 5.50 बजे रेस्क्यू किया और सुरक्षित अपने साथ ऊपर लेकर आई। जिन युवकों का रेस्क्यू किया गया उनमें श्याम (25) पिता केशव बोरकर निवासी नंदनवन नागपुर, अथर्व (22) पिता आनंदराव ओके निवासी नंदनवन नागपुर, मनीष (25) पिता रामेश्वर उइके निवासी नंदनवन नागपुर तथा सतीश (23) पिता श्रवण बावने निवासी यशोदा नगर नागपुर शामिल हैं।
उमरानाला चौकी प्रभारी एसआई राजेश साहू ने बताया कि नागपुर के रहने वाले चारों युवक रविवार की दोपहर के समय कुकडीखापा वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे, दो बजे वह नीचे उतरकर पत्थर पर बैठकर सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान पानी बढऩे से पत्थर के चारों ओर पानी बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। रेस्क्यू टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 5:50 बजे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एसडीईआरएफ प्रभारी कंपनी कमांडर गणेश कुमार धुर्वे तथा सात होमगार्ड जवान सहित उमरानाला चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत की है।
Updated on:
13 Sept 2026 08:12 pm
Published on:
13 Sept 2026 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
