छिंदवाड़ा

एंबुलेंस चालक को बंधक बनाकर लूट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए, देहात पुलिस ने किया मामले का खुलासा

कार व एंबुलेंस के बीच टक्कर होने के बाद हुआ था विवाद, चालक से की थी जमकर मारपीट, घटना एक सितंबर 2026 की शाम करीब 7.30 बजे की, एंबुलेंस चालक को कार में बैठाकर रानी कामठ स्थित सीएम राइज स्कूल के ग्राउंड ले गए
2 min read
dehat police
dehat police

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने एक एंबुलेंस चालक से मारपीट और लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने सडक़ दुर्घटना का बहाना बनाकर एंबुलेंस चालक को पीटा और उससे मोबाइल व नगदी छीन ली थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए एक हजार रुपए बरामद किए हैं। घटना एक सितंबर 2026 की शाम करीब 7.30 बजे की है। मुन्ना उर्फ अनिल पवार (28) निवासी ईएलसी चौक अपनी एंबुलेंस से विवांता अस्पताल मरीज लेने जा रहा था। अस्पताल के सामने अचानक एक सफेद कार चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे मुन्ना की एंबुलेंस कार के पिछले हिस्से से टकरा गई। तभी कार सवार चालक सहित अन्य लोग उतरे और एंबुलेंस चालक मुन्ना से मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज की तथा एंबुलेंस चालक मुन्ना को अपनी कार में बैठाकर रानी कामठ स्थित सीएम राइज स्कूल के ग्राउंड ले गए तथा युवकों ने जमकर मारपीट की थी।

सुनसान एरिया में पहुंचकर एंबुलेंस में तोडफ़ोड़

आरोपियों ने एंबुलेंस के सामने और पीछे के कांच व हेडलाइट पत्थरों से तोड़ दिए और गाड़ी को पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त कर दिया था जिससे एंबुलेंस चालक को तकरीबन पचास से साठ हजार रुपए का नुकसान हुआ। मारपीट में एंबुलेंस चालक को चेहरे, हाथ व पैर पर चोट आई थी। आरोपियों ने एंबुलेंस चालक का मोबाइल, एंबुलेंस की बैटरी तथा ऑक्सीजन सिलेंडर भी लूट लिया था। घटना करने के बाद आरोपी ने एबुलेंस व चालक को रानी कामठ में छोडकऱ मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर सबसे पहले परासिया मुख्य सडक़ के सीसीटीवी के साथ ही अन्य स्थानों के सीसीटीवी खंगाले थे। घटना सत्य पाए जाने पर संदिग्धों से पूछताछ कर दो युवकों अभिषेक (25) पिता दिमाकचंद चौकसे निवासी रानीकामठ और सतिन (28) पिता नारद डेहरिया निवासी चमन मोहल्ला गुरैया को पकड़ा था, पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अभिषेक चौकसे का पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

सीसीटीवी व संदिग्ध से पूछताछ से खुला मामला


पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर सबसे पहले परासिया मुख्य सडक़ के सीसीटीवी के साथ ही अन्य स्थानों के सीसीटीवी खंगाले थे। घटना सत्य पाए जाने पर संदिग्धों से पूछताछ कर दो युवकों अभिषेक (25) पिता दिमाकचंद चौकसे निवासी रानीकामठ और सतिन (28) पिता नारद डेहरिया निवासी चमन मोहल्ला गुरैया को पकड़ा था, पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अभिषेक चौकसे का पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, एसआई महेश अहिरवार, एएसआई संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ सिंह बघेल, पन्नालाल की मुख्य भूमिका रही है।

Updated on:
07 Sept 2026 01:06 pm
Published on:
07 Sept 2026 01:06 pm