शहर के निवासियों को जोडऩे और स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने एक मोबाइप एप तैयार किया है।
छिंदवाड़ा . शहर के निवासियों को जोडऩे और स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने एक मोबाइप एप तैयार किया है। इस एप की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महापौर कांता सदारंग ने नगर निगम कार्यालय में की। इस एप में आम नागरिकों को घर बैठे टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके लिए अब निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नगर निगम कार्यालय के अनुसार अब तक नागरिकों को जन्म-मृत्यु तथा विवाह प्रमाणपत्र और सम्पत्ति कर के लिए कार्यालय आना पड़ता है। इसके अलावा पानी, बिजली, सड़क और नालियों की शिकायत भी पहुंचकर करनी पड़ती है। इस परेशानी को देखते हुए निगम आयुक्त द्वारा एक मोबाइल एप तैयार कराया गया। इस एप में जनसुविधाओं के साथ ही प्रतिक्रिया व सुझाव, शिकायत, मौसम की भविष्यवाणी, लोकेशन टै्रकिंग, शहर की जानकारी, सीएमसी अपडेट, सिटी डैशबोर्ड तथा आपातकालीन उपकरण की जानकारी शामिल की गई है।
निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले ने बताया कि नगर निगम का मोबाइल एप समय की जरूरतों को ध्यान रखते हुए बनाया गया है। इससे आम जनता को त्वरित गति से सुविधाओं के साथ शिकायतें एवं समस्याएं सुनाने का मौका मिलेगा। जिसका निगम तेजी से निपटारा करेगा। इसका शुभारम्भ १५ अगस्त को सुबह ध्वजारोहण के बाद महापौर ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।
एप से ये मिलेंगी सुविधाएं
१.नगर निगम से संबंधित सभी जानकारियां।
२.घर बैठे टैक्स का भुगतान।
३.निगम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
४.जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।
५.आपातकालीन स्थिति में परिजन को संदेश भेज सकते हैं।
६.अपने आसपास स्थित एटीएम, हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, स्कूल और टॉयलेट की जानकारी।
७. नगर निगम से सम्बंधित एप्लीकेशन फार्म (जन्म, मृत्य और विवाह) डाउनलोड कर सकते हैं।
८.निगम से सम्बंधित अधिकारियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
९. निगम से सम्बंधित सुझाव दे
सकते हैं।
शिफ्ट होगा निगम का योजना कार्यालय
मथुरा प्रसाद स्कूल में संचालित नगर निगम का योजना कार्यालय शिवाजी पार्क के बाजू कलेक्ट्रेट रोड पर शिफ्ट होगा। इस स्कूल परिसर को गल्र्स कॉलेज को हस्तांतरित करने के बाद इस कार्यालय को हटाना आवश्यक हो गया था। इसे देखते हुए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने पार्क स्थल के समीप भवन का चयन किया। उसके बाद इसके रंगरोगन कर तैयारी भी की। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि इस कार्यालय का शुभारम्भ जल्द किया जाएगा। इस कार्यालय के निगम के समीप हो जाने पर जरूरतमंदों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।