सीएमएचओ ने इनका रोका वेतन

जुन्नारदेव तथा तामिया के स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2016, 12:00 PM IST
health tips
health tips
छिंदवाड़ा
कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके सहलाम ने शनिवार को जुन्नारदेव तथा तामिया के स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही पर बीएमओ डॉ. आरके गुप्ता तथा डॉ. अशोक भगत सहित बीसीएम ज्ञानदास मिनोटे, बीईई अरविंद शाह, देलाखारी से पूनाराम बघेल तथा अन्य कर्मचारियों के वेतन को आगामी आदेश तक रोकने के आदेश दिए हंै। सीएमएचओ डॉ. सहलाम ने उपरोक्त कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उचित व्यवस्था नहीं बनाने, लेबर रूम में गंदगी होने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं करने सहित हितग्रहियों तक इसकी जानकारी नहीं पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए की है। सीएमएचओ डॉ. सहलाम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तामिया अंतर्गत पगारा उप स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी बंद पाई गई, जिसके चलते यहां के दो कर्मचारियों का भी वेतन रोका गया है। मिली जानकारी के अनुसार छिंदी, देलाखारी, चावलपानी, गेलडुब्बा, पगारा सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीपीएम शैलेंद्र सोमकुंवर तथा बीएस गुजराल उपस्थित थे।
Published on: