छिंदवाड़ा

सीट अलॉट के बाद भी दाखिला लेने नहीं पहुंचे विद्यार्थी

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 12:06 PM IST
patrika news
सीट अलॉट के बाद भी दाखिला लेने नहीं पहुंचे विद्यार्थी

छिंदवाड़ा. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया। कॉलेजों में देर रात तक प्रक्रिया पूरी की गई। अंतिम तिथि के बाद मुख्य कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। विभाग द्वारा पहले चरण में जितने विद्यार्थियों को सीट अलॉट किए गए उसमें में काफी विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखाई। पीजी कॉलेज में बीए में कुल 520 सीट में से पहले चरण में 454 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। इसमें से 418 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं गल्र्स कॉलेज में बीए में कुल 720 सीट में से 629 छात्राओं को सीट अलॉट की गई। इसमें से 418 छात्राओं ने दाखिला लिया। वहीं कुछ संकाय में तो दाखिले की हालत बहुत खराब है। इनमें पहले चरण के बाद लगभग 60 प्रतिशत सीट खाली रह गई है। ऐसे में आशा जताई जा रही है कि काफी संख्या में विद्यार्थी दो जुलाई से प्रवेश के द्वितीय चरण में शामिल होंगे।

गल्र्स कॉलेज में पहले चरण के बाद स्थिति
गल्र्स कॉलेज में प्रवेश का पहला चरण संपन्न होने के बाद बीए में 302, बीकॉम में123, बीकॉम विद कम्प्यूटर में 111, बीएचएससी में 91, बीएससी बायो में 90, बीएससी बायो विद कम्प्यूटर में 76, बीएससी मैथ्स में 81, बीएससी मैथ्स विद कम्प्यूटर में 95, बीसीए में 30 सीट खाली हैं। वहीं पीजी कॉलेज में बीए में 227, बीकॉम में 153, बीकॉम प्लस कम्प्यूटर में 90, बीएससी मैथ्स में 146, बीएससी मैथ्स विद जुलॉजी में 19, बीएससी बायो में 113, बीएससी बायो प्लस कम्प्यूटर में 44, बीबीए में 24 एवं बीसीए में 19 सीट खाली है।

आज पंजीयन की अंतिम तिथि
छिंदवाड़ा .जिले के कॉलेजों में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को रविवार को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा द्वितीय चरण के अंतर्गत एक जुलाई को ऑनलाइन पंजीयन की आखिरी तिथि घोषित की गई है। अगर विद्यार्थी पंजीयन से वंचित होते हैं तो उन्हें द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। स्नातकोत्तर में प्रवेश का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। 29 जून से द्वितीय चरण आरम्भ हो जाएगा। इस चरण में नए विद्यार्थियों को एक जुलाई तक आनलाइन पंजीयन एवं विषय समूह का विकल्प देना है। वहीं प्रथम चरण में आवंटन प्राप्त विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवश प्रवेश नहीं लिया है वे विकल्प का चुनाव करेंगे। दो जुलाई तक विद्यार्थियों को किसी भी शासकीय कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। वह भी विद्यार्थी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे जिन्होंने पहले पंजीयन कराया था और किसी कारणवश दस्तावेज सत्यापन नहीं करा पाए थे। सभी प्रक्रिया इसी समय-सीमा में पूरी की जाएगी। इसके पश्चात उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पांच जुलाई को स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। नौ जुलाई तक विद्यार्थी कॉलेज में दस्तावेज एवं फीस जमा करने के बाद अपनी सीट पक्की कर पाएंगे।

Published on: