सेवादल पदाधिकारियों ने कहा कि गैस एजेंसियों के सामने आम उपभोक्ता घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है।
जिलेभर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी के खिलाफ जिला कांग्रेस सेवादल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। सेवादल पदाधिकारियों ने कहा कि गैस एजेंसियों के सामने आम उपभोक्ता घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल है। कई स्थानों पर गैस सिलेंडर निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसे तत्काल बंद कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में कांग्रेस सेवादल प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी गंगा कुमरे से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा जल्द से जल्द गैस संकट का निवारण करने और जिलेभर में पर्याप्त गैस उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, जिला कांग्रेस सेवादल प्रभारी राकेश मरकाम, जिला महिला सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान एवं अन्य उपस्थित हुए।
पांढुर्ना. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय ई विवेचना एप का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी व टी ओ टी प्रधान आरक्षक राजभान कुरेती ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ई विवेचना के माध्यम से प्रक्रिया के अधुनिकीकरण पर महत्वपुर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से विवेचक घटनास्थल पर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से विवेचना संबंधी कार्यवाही संपन्न कर सकेंगे। इससे विवेचना प्रक्रिया अधिक आधुनिक, सरल , सुगम पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनेगी। घटनास्थल की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी तथा लोकेशन की जानकारी भी एप के माध्यम से सुरक्षित रूप से दर्ज की जा सकेगी जो न्यायालयीन कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में सहायक होगी। इस प्रशिक्षण में विवेचक थाना निरीक्षक अजय मरकाम, लोधीखेड़ा थाना निरीक्षक ए बी मर्सकोले सहित जिले के विवेचक उपस्थित रहे।
अमरवाड़ा. सिविल अस्पताल अमरवाड़ा में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की बैठक हुई। बैठक् हेमकरण धुर्वे अनु विभागीय अधिकारी राजस्व अमरवाड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किशोरी बालिकाओं 14 से 15 वर्ष को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने हेतु कार्य योजना बनाई गई किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने हेतु सिविल हॉस्पिटल अमरवाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सत्र का आयोजन करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार किया गया छात्रावास में निवासरत किशोरी बालिकाओं का वैक्सीनेशन छात्रावास में करवाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए एवं सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली गई। इस सभा में देवेंद्र कुमार जैन, राजेश तिवारी, डॉ करुष ठाकुर बीएमओ, अखिलेश देशमुख बीपीएम एवं सुभाष साहू बीसीएम उपस्थित रहे।
पांढुर्ना. 19 अप्रैल रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करने परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न होगे। योजना का लाभ लेने वधु की आयु 18 वर्ष तो वर की 21 वर्ष पुरी होना अनिवार्य है। दोनों मप्र के मूल निवासी होना चाहिए। विवाह पंजीयन के लिये 2 अप्रैल की शाम 5.30 बजे तक जनपद पंचायत पांढुर्ना में पंजीयन करना होगा। योजना में वधु को मप्र शासन क ओर से 49 हजार रू राशि प्रदान की जायेगी।09:18 PM