छिंदवाड़ा

बर्थडे पर तलवार से केक काटना बना मुसीबत, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

बर्थडे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बर्थडे बॉय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2023, 7:28 PM IST
chhindwara police action on birthday boy
बर्थडे पर तलवार से केक काटना बना मुसीबत, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

बर्थडे के एक्साइटमेंट में ओवर कॉन्फिडेंट होकर नियम-कानून की परवाह किए बिना तलवार से केक काटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रहने वाले एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर बर्थडे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बर्थडे बॉय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी है।

दरअसल मामला, शहर के लालबाग इलाके का बताया जा रहा है। इस संबंध में लालबाग थाना परभारी सुमेर सिंह जगेत का कहना है कि, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सोहेल चटाई नाम का युवक अपने जन्मदिन का केक तलवार से काटता हुआ दिख रहा था।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

वीडियो वायरल होने के बाद लगातार पुलिस सोहेल चटाई की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, पुलिस ने आरोपी के पास से केक काटने में इस्तेमाल की जाने वाली लोहे की तलवार भी जब्त कर ली है।


कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को भेजा जेल

अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, सोहेल चटाई थाना कोतवाली का निगरानीशुदा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और अवैध राशि वसूलने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Published on: