10 दिनों में भाव में 142 रुपए प्रति क्विंटल तक हुआ इजाफा
छिंदवाड़ा. नया साल किसानों के लिए खुशनुमा बनकर आया। दिसंबर तक जिस मक्का की पूछ परख कम हो चुकी थी, जनवरी से उसके दामों में काफी इजाफा हो गया। दो जनवरी को कृषि उपज मंडी में जिस मक्का के अधिकतम दाम 2123 रुपए प्रति क्विंटल थे, 10 दिन बाद वही मक्का142 रुपए प्रति क्विंटल बढकऱ 2265 रुपए तक बिका। व्यापारियों ने बताया कि मक्का के दाम एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों की मांग की वजह से बढ़ रहे हैं। इससे किसानों को 100 क्विंटल मक्का में अब अतिरिक्त 14 हजार रुपए की बचत होने लगी।
शहर में भी सीधे फैक्ट्रियों से आ रही है मांग
छिंदवाड़ा शहर में भी स्टार्च फैक्ट्रियों ने अब सीधे ही किसानों से मक्का लेना शुरू कर दिया है। विगत सात जनवरी से शहर की एक स्टार्च बनाने वाली कंपनी ने किसानों से सीधे ही 2120 रुपए प्रति क्विंटल, बिना किसी खर्च के खरीदना शुरू कर दिया। कंपनी की इस मांग का सीधा असर मंडी में मक्का की नीलामी पर पड़ा। पांच जनवरी को जिस मक्का के अधिकतम दाम 2166 रुपए प्रति क्विंटल एवं न्यूनतम दाम 1935 रुपए प्रति क्विंटल रहे, आठ जनवरी को उसी मक्का के अधिकतम भाव 2216 रुपए प्रति क्विंटल एवं न्यूनतम 2012 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए।
ये रहे मक्का के प्रति क्विंटल दाम रुपए में
दिनांक अधिकतम दाम न्यूनतम दाम
इनका कहना है
एथेनॉल बनाने के लिए सरकार मक्का को प्राथमिकता देते हुए प्रोत्साहन दे रही है। वर्तमान में एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों ने भी मक्का की मांग शुरू कर दी है। इसी वजह से मक्का की कीमतों में उछाल आया है।
- प्रतीक शुक्ला, अध्यक्ष छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ