छिंदवाड़ा

लगातार नोटिस देने के बाद भी उद्योग और बड़े संस्थान नहीं दिखा रहे फायर एनओसी में रुचि

निगम के 48 वार्डो में 350 लघु उद्योग, अस्पताल, स्कूल, मेरिज लॉन और अन्य संस्थाएं है, जिन्हें अभी तक फायर एनओसी हासिल करने का नोटिस दिया जा चुका है। इनमें 150 संस्थाओं ने फायर एनओसी ले ली है। शेष संस्थाओं पर निगम दबाव बनाए हुए है।

2 min read
भिवाड़ी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग। फोटो पत्रिका

शहर में जनवरी-फरवरी में दो आग की घटनाएं हो चुकी है लेकिन बड़े उद्योग और संस्थाएं फायर एनओसी लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर निगम का अग्नि शमन विभाग अब तक 350 संस्थाओं को नोटिस दे चुका है। केवल 150 संस्थाओं ने रुचि लेकर काम किया है। शेष संस्थाओं को नोटिस पे नोटिस देकर समझाइश दी जा रही है।
अग्नि शमन अधिकारियों की मानें तो निगम के 48 वार्डो में 350 लघु उद्योग, अस्पताल, स्कूल, मेरिज लॉन और अन्य संस्थाएं है। इन संस्थाओं में खुद का फायर सिस्टम विकसित करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए फायर एनओसी हासिल करने का नोटिस दिया जा चुका है। अधिकांश संस्थाओं में अब तक फायर सिस्टम विकसित नहीं हो पाया है। दरअसल इसका कारण नियम की कमी है। इस पर केवल 500 से 1000 रुपए का जुर्माना वसूल करने का नियम है। इस वजह से लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। फायर सिस्टम विकसित करने में 2 से 2.50 लाख रुपए का खर्च है।


ये घटनाएं है जीवंत उदाहरण


1.23 जनवरी 2026 में इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। 80 लाख रुपये से अधिक का कच्चा माल और मशीनें जलकर खाक हो गया। दमकल की 10-12 गाडिय़ों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
2.12 फरवरी 2026 को बुधवारी बाजार स्थित भारत रुई भंडार में देर रात करीब 12.30 बजे आग भडक़ उठी। लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। उसे संभालने में 7 फायर ब्रिगेड को लगाया गया। निगम की तीन फायर बिग्रेड थी। शेष दूसरी नगरीय निकायों की थी।

.......
नगर निगम क्षेत्र की 350 संस्थाओं को फायर एनओसी लेने नोटिस दिया जा चुका है। इनमें 150 संस्थाओं ने फायर एनओसी ले ली है। क रीब 200 संस्थाओं को लगातार नोटिस देकर चेतावनी दी जा रही है।
-अभिषेक दुबे, अग्नि शमन अधिकारी, नगर निगम।
……
Manish Garg Re Chhindwara:
Ok


इनका कहना है…

Published on:
24 Feb 2026 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर