छिंदवाड़ा

गांव से कहीं आने जाने नहीं दिया

घर-घर जाकर हो रही जांच

less than 1 minute read
गांव से कहीं आने जाने नहीं दिया

मोहखेड़ . कोरोना वायरस के पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से रविवार रात से मऊ सहित आसपास के गांव में हडकंप मच गया। प्रशासन भी सतर्क हो गया।
रविवार रात मोहखेड़ के ग्राम मऊ निवासी जो पिछले दिनों अहमदाबाद से आए हुए थे कोरोना पॉजिटिव पाए गए उनके परिवार के सभी लोगों को मोहखेड़ छात्रावास में क्वॉरंटीन किया गया है। जैसे ही कोरोना पॉजिटिव होने प्रशासन को सूचना मिली अधिकारी कर्मचारी मऊ पहुंच गए और गांव को सील कर दिया। किसी को बिना जरूरी कार्य के गांव से कहीं आने जाने नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर गांव के लोगों की जांच की गई। मऊ में 978 लोगों की जांच की गई। मोहखेड तहसीलदार दिनेश उइके ने मऊ सहित अन्य आसपास के लोगों से अपील की है कि सभी अपने घर में रहें और सुरक्षित रहे गांव में यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो तत्काल इसकी सूचना दे।

Published on:
02 Jun 2020 05:55 pm
Also Read
View All