छिंदवाड़ा

बोर्ड परीक्षा केंद्र परिसर में आम रास्ता से व्यवधान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोड़ी में बोर्ड परीक्षाएं शांति पूर्वक चल रही है। हालांकि स्कूल परिसर में बने आम रास्ते से परीक्षा में व्यवधान का खतरा रहता है।
less than 1 minute read
school.jpg
Disruption from common road in board examination center premises

छिंदवाड़ा/सिंगोड़ी . शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोड़ी में बोर्ड परीक्षाएं शांति पूर्वक चल रही है। हालांकि स्कूल परिसर में बने आम रास्ते से परीक्षा में व्यवधान का खतरा रहता है। सेक्टर प्रभारी हेमराज बॉक्सर ने बताया कि दसवीं के 360 एवं 12वीं के 279 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केन्द्र में 18 शिक्षक,तीन लिपिक व चार भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं, लेकिन व्यवधान का खतरा खतरा रहता है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला परिसर के अंदर से आम रास्ता बन गया है। यहां बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों से व्यवधान का खतरा रहता है। इस संबंध में सेक्टर प्रभारी ने बताया कि रास्ता बंद करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया
हुआ है। स्कूल बिल्डिंग के पास से जो रास्ता बना है उससे आवागमन हो रहा है।

Published on:
11 Feb 2024 10:43 pm