5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train: पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बिगड़े शेड्यूल से यात्री परेशान

ट्रेन से काफी संख्या में यात्री परिवार के साथ छिंदवाड़ा आते हैं। वहीं छिंदवाड़ा से ट्रेन के विलंब से भोपाल की तरफ रवाना होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
less than 1 minute read
Google source verification
train

पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस(20424) का परिचालन बीते कुछ दिनों से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्री परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को यह ट्रेन फिरोजपुर से छिंदवाड़ा सुबह निर्धारित समय 5 बजे की जगह लगभग पांच घंटे की देरी से सुबह 9.48 बजे पहुंची और सुबह 10.11 बजे सिवनी के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन वापस सिवनी से छिंदवाड़ा दोपहर 1.42 बजे पहुंची।

जबकि निर्धारित समय सुबह 9.15 बजे है। पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस(20423) छिंदवाड़ा से फिरोजपुर के लिए निर्धारित समय सुबह 9.45 बजे की जगह साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर 2.10 बजे रवाना हुई। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दरअसल फिरोजपुर से निर्धारित समय पर रवाना होने के बाद इस ट्रेन का परिचालन प्रभावित होता गया।

यह ट्रेन आगरा स्टेशन पर दोपहर 2.15 बजे की जगह लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम 5.31 बजे पहुंची। इसके बाद यह ट्रेन ग्वालियर में शाम 4.05 बजे की जगह शाम 7.15 बजे एवं भोपाल में रात 9.50 बजे की जगह गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2.54 बजे पहुंची। भोपाल से छिंदवाड़ा पहुंचे मोहन चंदेल ने बताया कि ट्रेन के देरी से आने की वजह से उन्हें परिवार के साथ लगभग छह घंटे स्टेशन पर ही गुजारना पड़ा। यही समस्या कई यात्रियों के साथ थी।

भोपाल से आने एवं छिंदवाड़ा से जाने में समस्या

पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस के देरी से चलने की वजह से विदिशा, भोपाल, रानी कमलापति, नर्मदापुरम सहित अन्य स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।