छिंदवाड़ा

बारिश की वजह से स्किन और डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े

डॉक्टर लोगों को दे रहे विशेष सावधानी बरतने की सलाह, पानी उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 7:41 PM IST
Feature image

वर्तमान में बारिश में भीगने से त्वचा संबंधित रोग सामने आ रहे हैं। वहीं दूषित पानी के कारण डायरिया भी फैल रहा है। जिला अस्पताल में स्किन एलर्जी और डायरिया के साथ ही मौसमी बीमारी के मरीज भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बारिश के दौरान नलों से घर तक आने वाले पानी में बैक्टीरिया होते हैं, जो डायरिया का कारण बनते हैं। ऐसे में लोगों को बाहर का पानी व खाने की चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए। पानी उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए। गंदे पानी से डायरिया, उल्टी-दस्त के साथ ही लीवर संबंधित समस्याएं आती हैं।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर जायसवाल का कहना है कि बारिश के पानी से एलर्जी हो सकती है। बारिश का पानी शुद्ध होता है, लेकिन वह वातावरण में शामिल धुआं, धूल के कारण खराब हो जाता है। यह पानी शरीर में लगने से एलर्जी की समस्या होती है। इसी वजह से बारिश के समय त्वचा सम्बंधित समस्या ज्यादा सामने आती है। एलर्जी, फंगल इंफेक्शन की आशंका रहती है। बचाव के लिए शरीर को सुखाकर साफ व सूखे कपड़े पहनना चाहिए। गीले और गंदे कपड़ों से परहेज करना चाहिए। समस्या होने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

Updated on:
8 Jul 2025, 7:41 PM IST
Published on: