छिंदवाड़ा

एकनाथ षष्ठी मेला शुरू

पंढरपुर की याद ताजा कराता है

less than 1 minute read
एकनाथ षष्ठी मेला शुरू

रामाकोना. नागपुर छिंदवाड़ा राजमार्ग पर कन्हान नदी किनारे बसे ग्राम रामाकोना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एकनाथ षष्ठी मेले का आयोजन 15 मार्च से लगभग 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में महाराष्ट्र राज्य से अधिकांश सख्या में श्रद्धालु यात्री रामाकोना में स्थित प्रसिद्ध विठ्ठल रूखमणी मंदिर में भगवन का आशीर्वाद प्राप्त करने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। रामाकोना का यह प्रसिद्ध षष्ठी मेला यहां आये यात्रियों के मन में पंढरपुर की याद ताजा कराता हैं।
एकनाथ षष्टी मेले के दौरान दो दिनों तक विशेष धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन होता है जिसमे षष्ठी के दिन प्रति वर्ष प्रसिद्ध कन्हान नदी में हरिकीर्तन के साथ गोपाल काला, का आयोजन किया जाता है जिसमें रामाकोना तथा समीपस्थ ग्राम उटेकाटा, रोहना, बिछुआ, बग्गू , देवी, बिछवीं आदि अन्य ग्रामों से भोजन के रूप में प्रसाद एकत्र कर नदी में उपस्थित वारकरी भक्तजनों एव ग्रामवासियों को प्रसाद भोजन वितरित किया जाता है। वहीं सप्तमी के दिन ग्राम संत श्री एकनाथ महाराज षष्ठी समिति द्वारा वि_ल मंदिर में चक्रीय कीर्तन पश्यात हभप केशव महाराज खंडाईत तथा भाऊराव चौधरी द्वारा दही हांडी फोड़ी जाती है तत्पश्चात एकनाथ षष्ठी सप्ताह समिति द्वारा ग्राम पंचायत प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें लगभग 15 हजार से अधिक प्रसाद ग्रहण करते है। भंडारे में सभी समितियों के साथ साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का भरपूर सहयोग रहा। छत्रपति शिवाजी युवा मित्र मंडल रामाकोना के युवाओं ने दहीलाही कार्यक्रम में आए श्रद्धालु भक्तों को कॉफी पिलाई । इस अवसर पर पद्माकर ठोसरे, ललित मलिक, डॉ. सचिन भदोरिया, आकाश सहारकर, अंकुल जयसवाल, निखिल चौधरी, रोहित येलगुरे, पवन भोयर आदि का सहयोग रहा।

Published on:
16 Mar 2020 10:12 pm
Also Read
View All