छिंदवाड़ा

Electricity bill: शिकायतों के लिए लगेंगे शिविर, तत्काल होगा समाधान

Electricity bill: बिजली कम्पनी ने किया 16.62 करोड़ रुपए की राहत का दावा
less than 1 minute read
electricity_bill.jpg
electricity bill

छिंदवाड़ा/ बिजली बिल में जरूरत से ज्यादा राशि लेने के आरोप से घिरी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने दावा किया कि कोरोना संक्रमणकाल में जिले के अलग-अलग श्रेणी के पांच लाख 36 हजार 765 उपभोक्ताओं को 16 करोड़ 62 लाख रुपए की विशेष राहत प्रदान की गई है। इसमें जिले में मई माह में दो लाख 74 हजार 892 सम्बल योजना के हितग्राहियों और अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के 6.48 करोड़ रुपए शामिल हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता एसआर येमदे ने बताया कि सम्बल योजना के पात्र घरेलू उपभोक्ता के अप्रैल-2020 में देयक की राशि 100 रुपए थी, उनसे आगामी तीन माह के देयक मात्र 50 रुपए लिए जा रहे हैं तो वहीं इसी अप्रैल में सौ रुपए का देयक राशि होने पर अगले तीन माह तक 100 से 400 रुपए बिल तक आने पर उनसे 100 रुपए लिए जा रहे हैं। इन दोनों श्रेणियों के दो लाख 74 हजार 892 उपभोक्ताओं को 6.48 करोड़ रुपए की राहत दी गई है।
इसी प्रकार देयक राशि 100 रुपए से अधिक या 400 रुपए से कम होने पर मात्र 50 प्रतिशत राशि देने की सुविधा है। इस श्रेणी के दो लाख 31 हजार 982 उपभोक्ताओं को 8.70 करोड़ राहत मिली है। निम्न दाब गैर घरेलू, निम्न दाब औद्योगिक उपभोक्ता तथा उच्च दाब उपभोक्ता के माह अप्रैल के साथ ही मई व जून के विद्युत देयकों में स्थाई प्रभार की वसूली स्थगित है। मई में इस श्रेणी में 29 हजार 891 उपभोक्ताओं को 1.44 करोड़ रुपए की राहत मिली है।

शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण
अधीक्षण यंत्री का कहना है कि विद्युत देयकों से सम्बधित शिकायतों के निराकरण के लिए आगामी 15 दिवस में वितरण केंद्र स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा।

Published on:
28 Jun 2020 05:24 pm