अतिक्रमण टीम से उलझना पड़ा महंगा, दर्ज हुई एफआईआर

. नगर पालिक निगम से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व विभाग की टीम से नोकझोक करना एक आरोपी को महंगा पड़ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2016, 6:14 PM IST
FIR
FIR
छिंदवाड़ा. नगर पालिक निगम से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व विभाग की टीम से नोकझोक करना एक आरोपी को महंगा पड़ गया। टीम ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

राजस्व निरीक्षक आरपी सोनी ने बताया कि शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम से आरोपी ने अभद्रता की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
Published on: